गोल्फर टाइगर वुड्स कार हादसे के बाद गिरफ्तार, यूरीन टेस्ट देने से किया मना; अब जाएंगे जेल
महान गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वुड्स अब कुछ घंटे जेल में बिताएंगे। ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नइ दिल्ली। महान गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा में उनके जूपिटर आइलैंड स्थित घर के पास दो लेन सड़क पर कार दुर्घटना के बाद नशे में ड्राइविंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मार्टिन काउंटी शेरिफ ने इस बात की जानकारी दी।
वुड्स एक ट्रेलर को खींच रहे ट्रेक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्होंने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी इसके बाद उनकी गाड़ी ड्राइवर की साइड पर गिर पड़ी। शेरिफ जॉन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।
टेस्ट देने से किया मना
50 साल के वुड्स पैसेंजर गेट की तरफ से रेंगते हुए बाहर निकले। फिर पुलिस आई और उन्हें अपने साथ ले गई। मार्टिन काउंटी जेल में उनकी सांसों का टेस्ट हुआ जिसमें पाया गया कि उन्होंने एल्कोहल नहीं लिया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि वुड्स की स्थिति संभवतः किसी ड्रग या दवाइयों के कारण बिगड़ी हुई हो सकती है। वुड्स ने इसके बाद अपना यूरिन टेस्ट देने से भी मना कर दिया जो फ्लोरिडा नियमों के मुताबिक अलग तरह का अपराध माना जाता है।
नहीं आईं चोटें
हालांकि, अच्छी बात ये है कि वुड्स या दूसरे वाहन के ड्राइवर को किसी तरह की चोटें नहीं आई हैं। वुड्स पर प्रभाव में ड्राइविंग करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों के मुताबिक टेस्ट के लिए मना करने के आरोप लगे हैं। ये सभी छोटे अपराधों में गिने जाते हैं। फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक, वुड्स को कम से कम आठ घंटे जेल में रहना होगा। इसके बाद उनको बॉन्ड पर छोड़ा जाएगा।
ट्रम्प को लगा बुरा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह इस मामले को सुनकर दुखी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे काफी बुरा लग रहा है। ये एक हादसा था। उनको कुछ परेशानी हुई होगी। ये एक एक्सीडेंट था, मैं बस इतना ही जानता हूं। वह मेरे काफी करीबी दोस्त हैं। वह शानदार इंसान हैं।"
ट्रम्प ने कहा कि ये दूसरी बार है जब वुड्स पर प्रभाव में ड्राइविंग करने के आरोप लगे हैं। वह साल 2017 में जूपिटर में इसी आरोप के चलते गिरफ्तार हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।