Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजीकरण न होने पर वापस लौटीं विनेश फोगाट, कल फिर करेंगी कोशिश

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:06 PM (IST)

    महिला पहलवान विनेश फोगाट को गोंडा में सीनियर नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में पंजीकरण से वंचित कर दिया गया। भारतीय कुश्ती संघ ने नोटिस का संतो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विनेश फोगाट को मिली निराशा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोंडा: महिला पहलवान विनेश फोगाट को सीनियर नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन बिना पंजीकरण के वापस लौटना पड़ा। भारतीय कुश्ती संघ ने नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने का हवाला देते हुए उनके पंजीकरण पर रोक लगा दी है।

    विनेश ने मंगलवार को दोबारा आने की बात कही है। नंदिनीनगर स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विनेश फोगाट पंजीकरण केंद्र पर आवेदन का प्रयास किया तो संघ के पदाधिकारियों ने मना कर दिया। विनेश ने करीब 15 मिनट तक अपना पक्ष रखा, लेकिन सफलता नहीं मिली। अभ्यास के लिए ट्रेनिंग सेंटर गईं तो वहां भी ताला लटका मिला।

    'मैं तो खेलने आई थी'

    विनेश ने संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को फोन भी किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। दैनिक जागरण से बातचीत में विनेश ने कहा कि वह केवल खेलने आई थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा। सवाल उठाया कि जवाब देने के लिए 14 दिन का समय होने के बावजूद उन्हें पहले ही दोषी कैसे मान लिया गया। विनेश ने कहा कि संजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह की टीम चाहती है कि मैं तंग होकर कुश्ती छोड़ दूं। मुझ पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। मैं एक खिलाड़ी और नागरिक के तौर पर अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हूं। यदि मेरे जवाब से असंतोष है तो खेलने के बाद मेरा परिणाम खारिज कर दें, लेकिन मुझे अवसर मिलना चाहिए।

    बृजभूषण के खिलाफ किया था आंदोलन

    गौरतलब है कि विनेश भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध हुए पहलवानों के आंदोलन का प्रमुख चेहरा रही हैं। उन्होंने अन्य पहलवानों के साथ मिलकर संघ में सुधार और महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। मई 2026 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से खुद को उन छह महिला पहलवानों में से एक बताया, जिन्होंने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। गोंडा पहुंचने से पहले विनेश ने अयोध्या में रामलला और बजरंगबली के दर्शन किए।

    खबरें और भी

    अनुशासन सर्वोपरि

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि विनेश फोगाट ने उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का बिंदुवार जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, नोटिस का जवाब मिलने के बाद उसे अनुशासन समिति (स्टेट कमीशन कमेटी) को भेजा जाएगा। समिति के निर्णय के बाद ही तय होगा कि वह भविष्य में खेल पाएंगी या नहीं। फिलहाल वह मंगलवार को प्रतियोगिता में नहीं लड़ पाएंगी। हालांकि, एक एथलीट के तौर पर स्टेडियम में उनका स्वागत है।

    यह भी पढ़ें- WFI के मना करने के बाद भी गोंडा पहुंची विनेश फोगाट, दिया कारण बताओ नोटिस का जवाब; महासंघ ने नहीं मानी बात

    यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट पर लग सकता है प्रतिबंध, भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने दी चेतावनी