Wimbledon 2026: 106वीं जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जोकोविक
नोवाक जोकोविक ने विंबलडन में अपनी 106वीं मैच जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने सेंटर कोर्ट पर रूस के क्वालीफायर रोमन सैफियुलि ...और पढ़ें

Wimbledon 2026: 106वीं जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जोकोविक
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविक ने विंबलडन में अपने शानदार रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए रविवार को रिकॉर्ड 106वीं मैच जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने रूस के क्वालीफायर रोमन सैफियुलिन को 7-6 (8-6), 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।
हालांकि यह जीत जोकोविक के लिए बिल्कुल आसान नहीं रही। तेज धूप में खेले गए मुकाबले के पहले सेट में उन्होंने कई असामान्य गलतियां कीं और दो बार अपनी सर्विस गंवाई।
एक समय वह 2-5 से पिछड़ रहे थे और सैफियुलिन के पास दो सेट प्वाइंट भी थे, लेकिन जोकोविक ने जबरदस्त वापसी करते हुए दोनों सेट प्वाइंट बचाए और रोमांचक टाईब्रेक जीतकर पहला सेट अपने नाम कर लिया।
विश्व रैंकिंग में 132वें स्थान पर काबिज सैफियुलिन ने हाल ही में कूल्हे की चोट से वापसी की है और उन्होंने पूरे मुकाबले में जोकोविक को कड़ी चुनौती दी। दूसरे सेट में भी उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन एक महत्वपूर्ण मौके पर उनका बैकहैंड नेट में चला गया, जिससे जोकोविक को 4-2 की बढ़त मिल गई। इसके बाद सर्बियाई खिलाड़ी ने शानदार सर्व-एंड-वाली खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट भी जीत लिया।
तीसरे सेट में सैफियुलिन ने वापसी करते हुए जोकोविक की सर्विस तोड़ी और 6-3 से सेट जीतकर मुकाबले को रोचक बना दिया। इस दौरान जोकोविच कुछ निराश भी नजर आए, लेकिन चौथे सेट की शुरुआत से ही उन्होंने अपने खेल का स्तर ऊंचा कर दिया।
मजबूत सर्विस, सटीक ग्राउंडस्ट्रोक और अनुभव के दम पर उन्होंने मुकाबले पर फिर से नियंत्रण स्थापित किया और 6-3 से सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ जोकोविक ने विंबलडन में अपनी 106वीं मैच जीत दर्ज की, जो आल इंग्लैंड क्लब में किसी भी खिलाड़ी द्वारा हासिल की गई सबसे अधिक जीतों में से एक है। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कनाडा के फेलिक्स आगर अलिसियामे और स्पेन के एलेजांद्रो फोकिना के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।