Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को उद्धव का खुला ऑफर, शिवसेना ने दिया दतिया से चुनाव लड़ने का न्योता

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया जिसके बाद वहां हिंसक प्रदर्शन हुआ। वहीं, अब शिवसेना (उद्धव गुट ...और पढ़ें

    भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को उद्धव का खुला ऑफर

    भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को उद्धव का खुला ऑफर

    HighLights

    1. शिवसेना (यूबीटी) ने नरोत्तम मिश्रा को अपने पाले में आने के लिए वीडियो मैसेज भी जारी किया है

    2. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया जिसके बाद वहां हिंसक प्रदर्शन हुआ। वहीं, अब शिवसेना (उद्धव गुट) ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ऑफर दिया है।

    शिवसेना (यूबीटी) के मध्य प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने अपनी उच्च नेतृत्व से बातचीत के बाद नरोत्तम मिश्रा को 30 जुलाई को होने वाले दतिया उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाने का औपचारिक न्योता दिया है।

    सुनील शर्मा ने पीटीआई को बताया कि मैंने अपनी पार्टी लीडरशिप से बात करके नरोत्तम मिश्रा जी को ऑफर दिया है। पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को अपने पाले में आने के लिए वीडियो मैसेज भी जारी किया है।

    अगर मिश्रा माने तो उद्धव ठाकरे करेंगे प्रचार

    सुनील शर्मा ने आगे कहा कि अगर नरोत्तम मिश्रा यह ऑफर स्वीकार कर लेते हैं तो उद्धव ठाकरे, उनके पुत्र और युवा नेता आदित्य ठाकरे समेत अन्य वरिष्ठ नेता दतिया में उनके लिए प्रचार करेंगे।

    यह ऑफर भाजपा द्वारा दतिया सीट पर अशुतोष तिवारी को टिकट दिए जाने के एक दिन बाद आया है। नरोत्तम मिश्रा ने इस सीट पर कई बार चुनाव जीता था, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार गए थे।

    खबरें और भी

    दतिया में भड़का था गुस्सा

    बीजेपी के फैसले के बाद दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 को लगभग 12 घंटे तक जाम कर दिया, बाजार बंद कराए, स्थानीय बीजेपी कार्यालय को ताला लगाया और पुलिस के साथ पथराव भी किया। प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। कई स्थानीय बीजेपी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया।

    मिश्रा का बयान

    नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (जिसमें समर्थक खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे) का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि ऐसी हरकतें न करें। पार्टी के अंदर असहमति उचित तरीके से व्यक्त की जाती है।