Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार बनने के बाद ममता के गढ़ भवानीपुर में सुवेंदु का विजय जुलूस, स्वागत को उमड़ा जनसैलाब

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:07 AM (IST)

    बंगाल में नई सरकार गठित होने के बाद मुख्यमंत्री और भवानीपुर से नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल विज ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सरकार बनने के बाद ममता के गढ़ भवानीपुर में सुवेंदु का विजय जुलूस (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. ममता बनर्जी के घर के बगल से गुजरा विजय जुलूस 

    2. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर की जनता का जताया आभार 

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में नई सरकार गठित होने के बाद मुख्यमंत्री और भवानीपुर से नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल विजय जुलूस का नेतृत्व कर भाजपा की ताकत का प्रदर्शन किया।

    कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा का यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज चार दिन बाद निकाले गए इस विजय जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    समर्थकों ने हाल में संपन्न चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री रहते हराने वाले सुवेंदु का स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया।

    खास बात रही कि सुवेंदु के नेतृत्व में यह विजय जुलूस भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कालीघाट के हरीश मुखर्जी रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के घर के बगल से गुजरा।

    पूरे इलाके में भगवा झंडों की भरमार रही और सुवेंदु दा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। रैली में प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने इसे जनता के प्रति आभार व्यक्त करने वाली धन्यवाद रैली बताया।

    रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु ने भवानीपुर की जनता का आभार जताया। जुलूस के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर मुख्यमंत्री का स्वागत करते नजर आए। जुलूस जैसे-जैसे इलाके से गुजरता गया, पूरा क्षेत्र मानो भगवा रंग में रंग गया।

    भाजपा नेताओं ने दावा किया कि रैली में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भवानीपुर की जनता ने परिवर्तन और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।