Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन के कॉलेज विवाद की गूंज कोलकाता में, हिरासत में लिए गए सुकांत मजुमदार; ममता बनर्जी से जुड़ा है मामला

    By Jagran News NetworkEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 21 Jun 2025 02:04 AM (IST)

    ब्रिटेन के केलाग कॉलेज लेक्चर विवाद की तरह ही एक नाटकीय घटनाक्रम में शुक्रवार को कोलकाता के भवानीपुर इलाके में शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। ब्रिटेन के केलाग कॉलेज लेक्चर विवाद की तरह ही एक नाटकीय घटनाक्रम में शुक्रवार को कोलकाता के भवानीपुर इलाके में शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और लंदन के चिकित्सक रजतशुभ्र बंद्योपाध्याय को हिरासत मे लिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस से उनकी झड़प हुई।

    बंद्योपाध्याय ने बनर्जी से पूछा था सवाल


    भाजपा ने आरोप लगाया कि हिरासत का संबंध मार्च में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलाग कॉलेज में एक व्याख्यान के दौरान मुख्यमंत्री ममता के साथ डॉक्टर की अब तक की चर्चित झड़प से है। उस समय बंद्योपाध्याय ने बनर्जी से पूछा था कि उनके कार्यकाल के दौरान बंगाल में कौन सा बड़ा उद्योग आया है, जिसके बाद कार्यक्रम में अराजकता फैल गई और विश्वविद्यालय सुरक्षा को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    सुकांत शुक्रवार को 'पश्चिम बंगाल दिवस' मनाने भवानीपुर गए थे


    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकांत शुक्रवार को 'पश्चिम बंगाल दिवस' मनाने भवानीपुर गए थे। पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद उन्होंने वहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे रजतशुभ्र से मुलाकात करने उनके हरीश मुखर्जी रोड स्थित घर की तरफ बढ़े। पुलिस ने रोका।

    रजतशुभ्र ने सुकांत से मुलाकात की


    सूचना मिलने पर रजतशुभ्र घर से निकले और रास्ते में ही सुकांत से मुलाकात की। उसी दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पुलिस मुख्यालय ले गई। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से भिड़ गए।

    घटना पर भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पुलिस सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की दास की तरह काम कर रही है।

    कुणाल घोष ने लगाया आरोप


    तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि सुकांत मजुमदार ने भवानीपुर में जाकर नाटक किया। इस घटना से यह भी साबित हो गया है कि रजतशुभ्र की भाजपा से सांठगांठ है।

    women achievers
    women achievers