CBSE डेटा लीक विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली- 20 लाख छात्रों की गोपनीयता खतरे में
कांग्रेस ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा के डेटा लीक और ऑन-स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया है। पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्में ...और पढ़ें
-1780241109956_m.webp)
CBSE डेटा लीक विवाद पर कांग्रेस का हमला (फाइल फोटो)
HighLights
कांग्रेस ने सीबीएसई डेटा लीक और OSM गड़बड़ी पर सरकार को घेरा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हुई।
राहुल गांधी ने छात्रों को 'आतंकवादी' कहने पर सरकार पर साधा निशाना।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं परीक्षा के आन स्क्रीन मार्किंग(ओएसएम) प्रणाली में भारी गड़बड़ियों पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने अब 2026 की 12वीं परीक्षा के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का 'डाटा लीक' होने का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने का दबाव और बढ़ा दिया है।
पार्टी के अनुसार बेहद बड़े पैमाने पर डेटा ब्रीच से न केवल छात्रों की परीक्षा की गोपनीयता खतरे में पड़ गई है बल्कि ओएसएम का ठेका हासिल करने वाली कंपनी कोएमप्ट की अयोग्यता और लापरवाही एक बार फिर बेनकाब हो गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीबीएसई से लेकर शिक्षा मंत्रालय को कठघरे में खड़ा करते हुए साफ कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम की गंभीर खामियों से लेकर इसका ठेका हासिल करने वाली कंपनी को कठघरे में खड़ा करने वाले छात्रों से मुलाकात के दौरान छात्रों को आतंकवादी, पाकिस्तानी, डीप स्टेट और सोरोस का एजेंट बताए जाने पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला किया।
राहुल गांधी ने वीडिया किया शेयर
राहुल गांधी ने रविवार को छात्रों के इस समूह से हुई अपनी बातचीत का करीब डेढ मिनट का एक वीडियो एक्स पर साझा करते हुए कहा "वेदांत और उसके दोस्त होनहार, बहादुर युवा भारतीय हैं जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से सीधे-सादे सवाल पूछे लेकिन उन्हें जवाब के बजाय अपमान मिला।"
खबरें और भी
ओएसएम में भारी अनियमितता की बात उठाते हुए राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं मांग रहे हैं और अचानक इसके लिए उन्हें देश-विरोधी बता दिया गया। सरकार पर ओएसएम समस्या की गंभीरता स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी बजाय बच्चों को 'तुम डीप स्टेट हो, तुम जासूस हो, आतंकवादी हो' बता दोष बेचारे बच्चों पर मढ़ रहे हैं।
राहुल गांधी बातचीत में वेदांत, उसके भाई और अन्य छात्रों से पूछते हैं, "क्या तुम्हें भी आतंकवादी कहा गया था और हंसते हुए कैमरामैन से कहते हैं "भैया इन 'आतंकवादियों' के चेहरे दिखाओ।" नेता विपक्ष ने कहा कि हर छात्र एक उज्ज्वल भविष्य का हकदार है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें वह मिले।
राहुल गांधी ने "पूरे घोटाले" के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक जांच के साथ-साथ एसआइटी जांच की की भी मांग करते हुए पूछा है कि जिस कंपनी का तेलंगाना में अतीत संदिग्ध रहा था उसे सीबीसीई ने यह ठेका क्यों दिया?
जयराम रमेश ने साधा निशाना
ओएसएम में उत्तर पुस्तिकाओं के डाटा लीक के मामले पर कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा कि बेहद बड़े पैमाने पर हुए इस डाटा लीक ने 20 लाख छात्रों की प्राइवेसी को खतरे में डाल दिया है।
कोएमप्ट की अक्षमता और असंवेदनशीलता एक बार फिर उजागर हुई है और यही वह कंपनी है जिसे सीबीएसई ने निविदा की तकनीकी शर्तों में फेरबदल करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट दिया था जिससे कंपनी को फायदा पहुंचा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक्स पर कहा कि "एक्जाम वारियर बनाने चले थे, डीप स्टेट एजेंट और पाकिस्तानी होने की तोहमत लगा दी। 17 साल के सीबीएसई परीक्षार्थी हों या नीट के अभ्यर्थी, मोदी सरकार ने देश के युवाओं को अपने भ्रष्टाचार के जाल में फंसाकर देश की शिक्षा प्रणाली को को खत्म करने की साजिश रची है।"
कभी आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय संस्थान देश की प्रतिभा का निर्माण करते थे। अब भाजपा की लूट के चलते हम एक बोर्ड परीक्षा भी ठीक से नहीं करवा पा रहे हैं। यूजीसी को तबाह किया। जेएनयू और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बदले की राजनीति की। एनसीईआरटी की किताबों से इतिहास गायब किया।"
खरगे का हमला
"यूनिवर्सिटी में छात्रों की आवाज दबाई और आंदोलनों का दमन, कुलपतियों की नियुक्ति में वैचारिक कब्जा, 90,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद किया, शिक्षा बजट साल दर साल घटाया। जब भी युवा सड़क पर आता है, जेन जी आवाज़ उठाता है तो हर बार उसकी आवाज दबाई गई, उस पर लांछन लगाए गए, उन्हें सलाखों के पीछे धकेला गया। भाजपा ने नौकरियां दीं नहीं, भर्ती परीक्षाओं से अपनी जेब भरी और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।