Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने कभी PM को आतंकवादी नहीं कहा', खरगे ने दी सफाई; BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया 'हताश'

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:08 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहने के आरोप पर सफाई दी, कहा उनका मतलब डराने-धमकाने से था। बीजेपी ने इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पीएम मोदी को लेकर खरगे के बयान पर सियासी घमासान। (फाइल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी मशीनरी और केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके राजनीतिक पार्टियों और लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

    चेंन्नई में केसी वेणुगोपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, खरगे ने शुरू में AIADMK के बीजेपी के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानंमत्री को 'आतंकवादी' कहा। हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे इस टिप्पणी के संदर्भ को स्पष्ट करने के लिए जोर दिया तो, कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को डरा-धमका रहे हैं।

    मैंने कभी यह नहीं कहा कि वे एक आतंकवादी हैं- खरगे

    खगरे ने कहा, 'वे लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वे एक आतंकवादी हैं। डराने-धमकाने का मतलब है, वे अपनी शक्ति और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गालियां दे रहे हैं, उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

    केंद्रीय एजेंसियों को औजार के रूप में इस्तेमाल कर रही सरकार- खरगे

    कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, बीजेपी कार्यालय का ही एक विस्तार बन गया है और उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के औजारों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद संबित पत्रा ने कि आज कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उन्हें आतंकवादी कहकर बुलाया है। यह न केवल निंदनीय है, अपितु कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

    बीजेपी सांसद ने कहा कि यह कोई स्लिप ऑफ टंग नहीं है। और यदि वे सफाई दे रहे हैं तो यह जानबूझ कर किया गया कांग्रेस का षडयंत्र है। आप कुछ दिनों से देख रहे होंगे कि राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम नेता, किस प्रकार की अभद्र टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कर रहे हैं। हर दिन राहुल गांधी अपनी रैलियों में प्रधानमंत्री के साथ 'तू-तड़ाक' वाला व्यवहार करते हैं।

    संबित पात्रा ने कहा कि आज तो हद ही हो गई, जब राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया। ये वही कांग्रेस पार्टी है जो ओसामा बिन लादेन को आसोमा जी कहती है, ये वही कांग्रेस पार्टी है, जो बड़े-बड़े आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहती है।

    यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर कांग्रेस की शर्त, खरगे बोले- परिसीमन की जानकारी बिना चर्चा नहीं