Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सीतामढ़ी में सीता के जन्म का ऐतिहासिक प्रमाण नहीं तो फिर क्यों...', कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 06:06 PM (IST)

    कांग्रेस ने भाजपा पर सीतामढ़ी में सीता के जन्म का ऐतिहासिक प्रमाण न होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, जबकि सीता के जन्मस्थान को लेकर कोई ठोस ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है। उन्होंने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।

    Hero Image

    पीएम नरेंद्र मोदी और जयराम रमेश। (फाइल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सीतामढ़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने बिहार के विकास को लेकर राज्य में फिर से एनडीए की सरकार का भरोसा जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत को भी सम्मान दे रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं। सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी प्लान का हिस्सा है। आपके दामाद जी तो खुद प्रभु श्रीराम हैं। अयोध्या में सीतामढ़ी के दामाद जी का भव्य मंदिर बन गया है। अब माता के मायके की बारी है। पुनौरा धाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी।

    कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बिहार के अपमान का आरोप

    पीएम मोदी के संबोधन के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बिहार की आस्था और मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का अनादर करने का आरोप आरोप लगाया।

    कांग्रेस ने याद दिलाया कि संस्कृति मंत्रालय ने पहले संसद को बताया था कि सीतामढ़ी में माता सीता के जन्म का 'कोई ऐतिहासिक प्रमाण' नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा का पुराना रिकॉर्ड साझा किया और माफी की मांग की।

    कांग्रेस नेता ने कहा, "12 अप्रैल, 2017 को राज्यसभा में, भाजपा सरकार ने कहा था: 'सीतामढ़ी में माता सीता के जन्म का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है,' और यह जवाब भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने दिया था। यह बयान बिहार की आस्था, मिथिला की पहचान और सांस्कृतिक गौरव का सीधा अपमान है।" जयराम रमेश ने पूछा, "क्या इस पवित्र भूमि पर कदम रखने से पहले प्रधानमंत्री माफी मांगेंगे?"

    11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान

    बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान है। एनडीए और महागठबंधन की तरफ से ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं। एनडीए की ओर से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित दिग्गज नेता रैलियां कर रहे हैं।

    महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। 14 तारीख को चुनाव के परिणाम आएंगे।

    इसे भी पढ़ें: 'पीएम की कनपटी पर कट्टा रखकर...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का विवादित बयान; सियासी हलचल तेज