Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आईएनडीआईए 2029 का लोकसभा चुनाव जीत चुका है', राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दावा

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 03:01 AM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया। साथ ही दावा किया कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव हारे नहीं हैं औ ...और पढ़ें

    'आईएनडीआईए 2029 का लोकसभा चुनाव जीत चुका है', राहुल गांधी

    'आईएनडीआईए 2029 का लोकसभा चुनाव जीत चुका है', राहुल गांधी 

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा के ​खिलाफ विपक्षी एकजुटता जरूरी 

    2. फिर दोहराया- हम 2024 का लोकसभा चुनाव हारे नहीं

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया। साथ ही दावा किया कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव हारे नहीं हैं और अगला यानी 2029 का चुनाव आईएनडीआईए पहले ही जीत चुका है।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बीते आठ जून को हुई विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी अनुवाद वाला आडियो शनिवार को अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर साझा किया।

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- ‘कई साथियों ने आईएनडीआईए की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था। यह रहा। इससे जरूर सुनें।’

    राहुल गांधी ने कहा- ‘आठ जून को आईएनडीआईए की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने यह भाषण दिया। जब भारत के सोच और देश की आत्मा पर संकट हो,… जब संस्थाओं पर कब्जा हो,… जब जनता की आवाज दबाई जाए… तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।’

    लोकसभा में नेता विपक्ष ने फिर से यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है। साथ ही कहा कि हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा को हराएंगे।