Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल या वोट चोरी के आरोप पर टिप्पणी... कर्नाटक के मंत्री को हटाए जाने की Inside Story

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 08:47 PM (IST)

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वफादार सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अपनी ही पार्टी को दोषी ठहराया जिसके बाद उनसे इस्तीफा मांगा गया। राहुल गांधी उनकी टिप्पणी से नाराज थे। राजन्ना पहले भी राजनीतिक उलटफेर की बात कह चुके थे और केपीसीसी अध्यक्ष बनने की इच्छा जता चुके हैं।

    Hero Image
    कर्नाटक के मंत्री प्रसन्ना पर गिरी गाज। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वफादार सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना को आज सोमवार (11 अगस्त, 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें कांग्रेस की नाराजगी का सामना करना पड़ा क्योंकि राहुल गांधी ने जो वोट चोरी के आरोप लगाए हैं, उसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी को दोषी करार दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों की अगर मानें तो राहुल गांधी उनकी टिप्पणी से नाराज चल रहे थे और उन्हें मंत्री के पद से हटाना चाहते थे। सीएम सिद्धारमैया के वफादार कहे जाने वाले राजन्ना पिछले काफी महीनों से पार्टी के निशाने पर थे। जून के महीने में भी उन्होंने कर्नाटक में बड़े राजनीतिक उलफेर की बात कही थी और तब से पार्टी उनसे नाराज चल रही थी। ऐसे में उनकी ये टिप्पणी ताबूत में आखिरी कील साबित हुई।

    पार्टी हाईकमान के आदेशों की बार-बार कर रहे थे अनदेखी

    सूत्रों ने बताया कि प्रसन्ना बार-बार कांग्रेस हाईकमान के आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और कई मौकों पर पार्टी नेतृत्व में परिवर्तन की बात कर चुके थे। जून में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक कांग्रेस में कई सत्ता के केंद्र हैं और सितंबर के बाद एक बड़ी राजनीतिक क्रांति होगी। उन्होंने कहा था, "सितंबर खत्म होने दीजिए... राज्य की राजनीति में विकास होगा। यह शुरू होगा।"

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बनने की जताई थी इच्छा

    उन्होंने केपीसीसी अध्यक्ष पद में संभावित बदलाव का संकेत भी दिया था। इस पद पर फिलहाल उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार तैनात हैं। राजन्ना ने कहा था कि वह अब भी राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद के इच्छुक हैं और अगर उन्हें यह पद दिया गया तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा था, "मैं कभी कोई पद नहीं मांगूंगा। यदि मुझे कोई जिम्मेदारी दी गई तो मैं उसे कुशलतापूर्वक पूरा करूंगा।"

    इसके बाद उन्होंने यह कहकर सनसनी मचा दी कि कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर सतीश जारकीहोली अगले राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। इसको लेकर भी काफी विवाद हुआ था। उनकी इस टिप्पणी पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा कि किसी को भी पार्टी की ओर से खींची गई लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए।

    रणदीप सुरजेवाला को लेकर कही थी ये बात

    राजन्ना ने यह भी आरोप लगाया था कि कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने हालिया कर्नाटक दौरे के दोरान सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और ऐसी बैठकें अवैध हैं। हालांकि, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनके आरोप का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह झूठा बताया।

    अब राजन्ना ने काटी राहुल गांधी की बात

    मौजूदा समय में, जब राहुल गांधी ने दावा किया कि बेंगलुरू सेंट्रल संसदीय क्षेत्र के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक फर्जी मतदाता हैं तो राजन्ना ने कहा कि ये अनियमितताएं कर्नाटक में तब हुई थीं जब कांग्रेस सत्ता में थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सब हमारी आंखों के सामने हुआ।

    कर्नाटक विधानसभा में चर्चा का विषय बन गई टिप्पणी

    सोमवार को कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान यह मामला चर्चा का विषय बन गया, जब भाजपा विधायकों ने कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल और राजन्ना से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सिद्धारमैया से उनके मंत्री के बयान पर बात की। हालांकि, सूत्रों के मुकाबिक सिद्धारमैया विधानसभा सत्र के दौरान राजन्ना के खिलाफ कार्रवाई करने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी खुद उन्हें बाहर करना चाहते थे।

    आगे और भी कार्रवाई संभव

    फिलहाल कांग्रेस आलाकमान राजन्ना पर पैनी नजर बनाए हुए है। सूत्रों का कहना है कि अगर राजन्ना आगे भी विवादित टिप्पणियां जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ और भी कार्रवाई संभव है। उन्हें इस बार से पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: राहुल के खिलाफ बयान देने पर कर्नाटक के मंत्री पर गिरी गाज? CM सिद्दरमैया ने मांगा इस्तीफा

    comedy show banner
    comedy show banner