6 जून को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, चुनावी झटकों के बीच ममता-राहुल की लंबी बातचीत
6 जून को विपक्षी INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें हालिया चुनावी झटकों के बाद रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक से पहले ममता बनर्जी और राहुल गांध ...और पढ़ें
-1780150765228_m.webp)
6 जून को INDIA गठबंधन की अहम बैठक (फाइल फोटो)
HighLights
6 जून को विपक्षी INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक।
चुनावी हार के बाद ममता-राहुल के बीच लंबी बातचीत।
ममता 2 जून को कोलकाता में करेंगी धरना-प्रदर्शन।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक छह जून को होने जा रही है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस सहित कई सहयोगी दलों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
इसी बीच बैठक से पहले बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच गुरुवार को फोन पर लंबी वार्ता हुई है। सूत्रों के अनुसार, ममता छह जून को दिल्ली में होने वाली आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में शामिल हो सकती हैं।
माना जा रहा है कि बैठक में केवल भाजपा के खिलाफ रणनीति ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के राजनीतिक भविष्य और गठबंधन की दिशा पर भी चर्चा हो सकती है। हालिया विधानसभा चुनावों में बंगाल में लगातार 15 वर्षों से सत्ता पर काबित रही तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।
वामपंथी दलों को झटका
केरल में वामपंथी दलों को बड़ा झटका लगा। वहीं तमिलनाडु में भी राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। ऐसे में विपक्षी दलों के सामने अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। बैठक से पहले गठबंधन के भविष्य को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के रिश्तों में काफी तनाव की चर्चा है।
खबरें और भी
चुनाव बाद कांग्रेस के वहां बदले रुख को लेकर डीएमके काफी नाराज है। दूसरी ओर, केरल में सत्ता गंवाने के बाद माकपा के रुख पर भी नजर बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छह जून की प्रस्तावित बैठक से विपक्षी एकता की भावी दिशा और भाजपा विरोधी राजनीति की रणनीति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।
चुनावी हार के एक महीने बाद सड़क पर उतरेंगी ममता, दो जून को देगी धरना
इधर, बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार और राज्य की सत्ता गंवाने के लगभग एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। पार्टी ने चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं पर कथित हिंसा और हमलों के विरोध में दो जून को कोलकाता के धर्मतल्ला में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।
ममता चुनाव बाद हिंसा के आरोपों को लेकर पहले ही कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं। पिछले दिनों वह वकील की पोशाक में स्वयं अदालत पहुंचकर अपनी दलीलें भी रख चुकी हैं। उस दौरान अदालत परिसर में कुछ वकीलों ने उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे भी लगाए थे और पूर्व मुख्यमंत्री को विरोध का सामना करना पड़ा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।