VIDEO: 'मौन व्रत... मौन व्रत...', संसद में एंट्री से पहले शशि थरूर ने क्यों कहा ऐसा?
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है। इस चर्चा में शामिल होने के लिए शशि थरूर भी संसद भवन पहुंचे हैं। इस दौरान संसद में एंट्री से पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने इसबातचीत के दौरान क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है। इस चर्चा की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। चर्चा की शुरुआत से पहले जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया।
इस बीच सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी संसद में पहुंचे। इस दौरान संसद में एंट्री से पहले मीडियाकर्मियों ने शशि थरूर से बात करने की कोशिश की। सवालों के जवाब में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मौनव्रत... मौनव्रत"
#WATCH | Delhi | Lok Sabha to discuss Operation Sindoor today, Congress MP Shashi Tharoor says, "Maunvrat, maunvrat..." pic.twitter.com/YVOwS7jpk5
— ANI (@ANI) July 28, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा
जानकारी दें कि आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के मुद्दे पर चर्चा होगी। इससे पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों को इस चर्चा में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पार्टी के सभी सांसद अगले तीन दिनों तक जरूर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लें।
पहले भी कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे थरूर
गौरतलब है कि इससे पहले कई मौकों पर कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। उनके कुछ बयानों ने कांग्रेस को भी दुखी किया है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में बताया था कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
प्रतिनिधिमंडल का किया था नेतृत्व
जानकारी दें कि इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए एक प्रतिनिधिमंडल का शशि थरूर ने नेतृत्व किया था। अपने कुछ सांसद साथियों के साथ वह कई देशों की यात्रा पर गए थे, जहां पर भारत का पक्ष रखा था और पाकिस्तान को पूरी तरीके बेनकाब किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।