Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Narendra Modi Oath Ceremony: राजस्‍थान के ये सांसद बने मोदी के मंत्री, किसको मिला पहली बार मौका तो किसे दोबारा दिया पद; यहां पढ़ें

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:19 PM (IST)

    PM Modi Oath Ceremony नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी समेत कैबिनेट के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईं।

    Hero Image
    PM Modi Oath Ceremony: गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने आज शाम 7 बजकर 23 मिनट पर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। कुल 71 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। मोदी की नई कैबिनेट में इस बार भी राजस्थान को जगह मिली है। राजस्थान से इस बार चार सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमान भी पहुंचे थे। इस मेगा इवेंट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।  

    भूपेंद्र यादव

    राजस्थान के अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री रहे। उन्हें वन एवं पर्यावरण कल्याण मंत्री बनाया गया था।  

    गजेंद्र सिंह शेखावत

    जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे जल शक्ति मंत्री रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।   

    अर्जुन राम मेघवाल

    मोदी की नई मंत्रिमंडल में अर्जुन राम मेघवाल को भी शामिल किया गया है। वह राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद चुनकर आए हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे केंद्रीय कानून मंत्री थे।  

    भागीरथ चौधरी

    भागीरथ चौधरी को भी मोदी मंत्रिपरिषद 3.0 में जगह मिली है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। वह अजमेर से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। इससे पहले वह दो बार विधायक भी रह चुके हैं।

    नाम रैंक विभाग
    भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री
    गजेंद्र सिंह शेखावत कैबिनेट मंत्री
    अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    भागीरथ चौधरी राज्य मंत्री

    इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद भी नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Modi Cabinet Ministers List: ऐसा है पीएम नरेंद्र मोदी का नया मंत्रिमंडल, यहां देखें पूरी लिस्ट