Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हिम्मत है तो मुकेश अंबानी के पास जाओ', भाषा विवाद पर निशिकांत का राज-उद्धव ठाकरे को चैलेंज

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 03:34 PM (IST)

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि हर भाषा का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने ठाकरे परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाषा के आधार पर मारपीट करना गलत है। दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र का अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है लेकिन मुंबई में अन्य राज्यों के लोगों का भी योगदान है।

    Hero Image
    भाषा विवाद निशिकांत दुबे ने ठाकरे परिवार को घेरा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से अपना रुख स्पष्ट किया है। पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुकानदार के साथ मराठी भाषा नहीं आने पर मारपीट की गई थी, जिसके बाद से भाषा विवाद काफी ज्यादा चर्चा में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने कहा था कि आजादी के आंदोलन में महाराष्ट्र का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा, "मराठी भाषा का जैसा सम्मान है वैसे ही कन्नड़, तमिलियन, तेलगू का भी सम्मान है।"

    'लोगों को मूल भाषा से होता है प्यार'

    भाजपा सांसद ने कहा, "लोगों की जो भी मूल भाषा होती है उससे उन्हें प्यार होता है, उसी तरह बिहार, यूपी, झारखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लोगों की भी अपनी भाषा है हिन्दी। किसी भाषा के आधार पर ठाकरे परिवार मारपीट करते हैं तो ये बर्दाश्त के बाहर है।"

    अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि जो मैंने कहा था उसे इन्होंने तोड़-मरोड़कर पेश किया। महाराष्ट्र का इस देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और इस बात को कोई अस्वीकार नहीं कर रहा है। हमारी बातों को इन्होंने गलत समझा।

    उन्होंने कहा, "मुंबई या महाराष्ट्र द्वारा दिए जाने वाले टैक्स में हमारा भी योगदान है। इसका ठाकरे परिवार या मराठा से कोई लेना देना नहीं है। आप गरीबों को पीटते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी वहीं रहते हैं और वो मराठी बहुत कम बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो आप उनके पास जाओ।"

    ठाकरे भाइयों पर निशिकांत दुबे का निशाना

    ठाकरे भाइयों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि माहिम में मुस्लिम आबादी ज्यादा है, अगर हिम्मत है तो वहां जाओ। SBI के चेयरमैन मराठी नहीं बोलते हैं, उन्हें मारने की कोशिश करो।

    भाजपा सांसद ने कहा कि जो गरीब आदमी है और जो कमाने-खान वहां गया है जिसका महाराष्ट्र के अर्थव्यवस्था में योगदान है, यदि आप डरा-धमकाकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, बंगालड ओडिशा और गुजरात के लोगों के खिलाफ माहौल बनाकर राजनीति करना चाहोगे तो राजनीति नहीं होगी।

    '2 दिनों में मिला थोड़ा-सा खाना और एक बोतल पानी', रूस घुमने गए भारतीय पर्यटक ने बताई डरावनी बात; कहा- बिना वजह किया डिपोर्ट