'मैं 2 रुपये चंदा दे रहा हूं... लोगे क्या'; मियां विवाद पर ओवैसी ने असम के CM पर कसा तंज
असम में 'मिया मुस्लिम' विवाद पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है। निजामाबाद में उन्होंने सरमा के कथि ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में 'मियां मुस्लिम' को लेकर छिड़े विवाद पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उन्हें दो रूपये चंदा देना चाहता हूं।
दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को निजामाबाद में एक जनसभा के दौरान सीएम हिमंत के उस कथित बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने मियां मुस्लिमों को कम किराया देने की बात कही थी।
मिया विवाद को लेकर क्या बोले ओवैसी?
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''वह (हिमंत बिस्वा सरमा) कहते हैं कि अगर कोई ऑटो ड्राइवर मियां मुस्लिम है तो उसे पूरा किराया मत दो। अगर किराया 5 रुपये है है तो 4 रुपये दो… हिमंता बिस्वा सरमा, मैं आपको ये दो रुपये दे रहा हूं, क्या आप लेंगे? मुझे पता है कि आप दो रुपये के लिए भीख मांगते हैं… क्या मैं इसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दूं।”
आप क्या करना चाहते हैं?
ओवैसी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर 'मियां मुस्लिमों' के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया। ओवेसी ने कहा, ''हमारा संविधान कहता है कि सब बराबर हैं। चाहे आप प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री, कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। लेकिन वह कहते हैं कि हम मिया के साथ ऐसा करेंगे और उन्हें वोट देने के लिए बांग्लादेश जाने के लिए कहते हैं। आखिर आप क्या करना चाहते हैं?"
ज्ञात हो कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान पर बचाव करते हुए कहा कि 'मियां मुस्लिम' शब्द उन्होंने नहीं गढ़ा, बल्कि यह समुदाय के भीतर ही चलन में था।
मैं असम के मुख्यमंत्री को 2 रुपये का चंदा देता हूँ। pic.twitter.com/3WmlPVYrKH
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 7, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।