हाउस नंबर 0, पिता का नाम ITSDL और एक ID से कई बार वोटिंग... राहुल गांधी ने अब सबूतों के साथ चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
Rahul Gandhi on ECI कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक से महाराष्ट्र चुनाव तक में वोट चोरी हुई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों से संदेह की पुष्टि हुई कि विधानसभा चुनाव चुराया गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi on ECI) ने आज फिर चुनाव आयोग (EC) पर धांधली का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक से महाराष्ट्र चुनाव तक में वोट चोरी किए गए हैं। उन्होंने इसी के साथ लोकसभा चुनाव में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों जब आए तो हमारे इस संदेह की पुष्टि हुई कि विधानसभा चुनाव 'चुराया' गया था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 40 लाख फर्जी वोटिंग हुई। राहुल ने आगे कहा कि शाम 5 बजे के बाद एक दम से वोटर बढ़ गए, ये सब फर्जी था।
डिजिटल सूची न देना ही सबूत
राहुल ने आगे कहा कि डिजिटल मतदाता सूची न देने से हमें यकीन हो गया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव 'चुराने' के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत की है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 6.5 लाख वोटों में से 1 लाख से ज्यादा वोटों की 'वोट चोरी' हुई।
देश में 'आपराधिक धोखाधड़ी' की जा रही
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने अपनी रिसर्च में पाया कि कर्नाटक के महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख से ज़्यादा डुप्लीकेट मतदाता मिले, जिनके पते अमान्य हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी, चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एक बड़ा 'आपराधिक धोखाधड़ी' की जा रही है।
LIVE: Special press briefing by LoP Shri @RahulGandhi | #VoteChori | AICC HQ, New Delhi. https://t.co/3WzBejfgrw
— Congress (@INCIndia) August 7, 2025
घर का नंबर भी गलत
राहुल ने आरोप लगाया कि 'चुनावी धोखाधड़ी' में ये भी सामने आया कि महाराष्ट्र में कई वोटर्स के घर के पते पर केवल शून्य लिखा है। वहीं, कई लोगों के पिता का नाम भी कुछ भी डाल रखा है। किसी में तो पिता का नाम ITSDL लिखा है।
राहुल ने आरोप लगाया कि हमारे लिए सीसीटीवी फुटेज और मतदाता सूची अब अपराध का सबूत है और चुनाव आयोग इसे 'नष्ट' करने में व्यस्त है।
यह भी पढ़ें - National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, सोनिया और राहुल गांधी भी आरोपी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।