'33% महिला आरक्षण है तय', तमिलनाडु दौरे पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा; DMK पर लगाए आरोप
राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और द्रमुक पर महिला आरक्षण विधेयक रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने 33% महिला आरक्षण लागू करने क ...और पढ़ें
-1776614161593_m.webp)
महिला आरक्षण लागू करेंगे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती- राजनाथ (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु का चुनावी दौरा करते हुए कांग्रेस और द्रमुक पर संसद में महिलाओं के आरक्षण अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक की हार को लेकर हमला बोला और कहा कि सरकार इसे लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और ''दुनिया की कोई शक्ति हमें रोक नहीं सकती।''
राजनाथ सिंह ने तेनकासी जिले में भाजपा उम्मीदवार आनंदन अय्यासामी के समर्थन में एक चुनावी रैली में सत्तारूढ़ द्रमुक पर भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया और लोगों से ''उसे विदाई देने'' का आग्रह किया। भाजपा नेता ने कहा, ''हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में हमारे माताओं और बहनों के लिए संसद, विधानसभा और परिषदों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक लाया।
द्रमुक, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों ने इसे पारित नहीं होने दिया। मैं पीएम की दृढ़ता के आधार पर आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम निश्चित रूप से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे और दुनिया की कोई शक्ति हमें रोक नहीं सकती।''
DMK पर राजनाथ सिंह ने साधा निशाना
द्रमुक के भ्रष्टाचार पर सिंह ने कहा कि तमिलनाडु के कुछ मंत्री केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे-ईडी के रडार पर हैं और ''टासमाक घोटाला'' इस बात का उदाहरण है कि राज्य में भ्रष्टाचार कितना ''गहरा'' है। उन्होंने तमिलनाडु के लोग अपनी आस्था के लिए जाने जाते हैं और जो भी सनातन का मजाक उड़ाने की कोशिश करेगा ''लोगों की नजरों से गिर जाएगा।''
थिरुप्प्रंकुंद्रम दीप जलाने के विवाद पर सिंह ने आश्वासन दिया कि यदि राजग को सत्ता में वोट दिया जाता है, तो दीप जलाने की परंपरा को अनुमति दी जाएगी और ''यह राजग की गारंटी है। राज्य में अवैध शराब की ''बढ़ती'' उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि राजग सरकार इस समस्या से निपटने के लिए स्थानीय इकाइयां बनाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।