'हमारा कोई सांसद कहीं नहीं जाएगा': शरद पवार का बड़ा दावा, उद्धव सेना की टूट के बाद एकजुटता का एलान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में चल रही टूट-फूट की अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

'हमारा कोई सांसद कहीं नहीं जाएगा': शरद पवार का बड़ा दावा (फोटो- जागरण)
HighLights
शरद पवार का बड़ा दावा हमारा कोई विधायक कहीं नहीं जाएगा
सुप्रिया ने कहा हम आठों सांसद कल भी एक थे, आज भी एक हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में चल रही टूट-फूट की अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे कोई सांसद नहीं टूटेंगे। हमारा कोई विधायक कहीं नहीं जाएगा।
यह दावा ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में दलबदल की खबरें तेज हो गई हैं। हाल ही में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत देखने को मिली।
क्या है पूरा मामला?
एनसीपी विधायक धर्मराव आत्रम ने दावा किया था कि शरद पवार गुट के 8 लोकसभा सांसदों में से 5 सांसद दिसंबर तक महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट में शामिल हो सकते हैं।
इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम आठों सांसद कल भी एक थे, आज भी एक हैं और कल भी एक रहेंगे। अगर आत्रम के पास 5 सांसदों की लिस्ट है तो नाम बताएं। अगर लिस्ट है तो मुझे क्यों नहीं तोड़ रहे? मुझे क्यों बचा रहे हैं।
एनसीपी (एसपी) की मौजूदा स्थिति
- लोकसभा: 8 सांसद
- विधानसभा: 10 विधायक
दलबदली कानून के तहत लोकसभा में टूट के लिए कम से कम 6 सांसद (दो-तिहाई) साथ होने चाहिए।
शरद पवार का पूरा बयान
शरद पवार ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद टूट गए, लेकिन हमारे सांसद नहीं टूटेंगे। उन्होंने पार्टी की एकता पर पूरा भरोसा जताया।
शरद पवार 2023 में भतीजे अजीत पवार के विद्रोह के बाद अपनी पार्टी और चुनाव चिह्न खो चुके हैं। अजीत पवार गुट अब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एनडीए का हिस्सा है। हाल ही में अजीत पवार के निधन के बाद भी दोनों गुटों के बीच एकीकरण की कोशिशें असफल रहीं।