28 अक्टूबर से प्रोसेस शुरू, 7 फरवरी को फाइनल लिस्ट; SIR से जुड़े हर सवाल का यहां पढ़िए जवाब
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर 2.0) के दूसरे चरण की घोषणा की है, जो 28 अक्टूबर से शुरू होगा। यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगी, और इसकी फाइनल लिस्ट 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। एसआईआर से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए हैं, जिसमें प्रक्रिया, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

एसआईआर 2.0 की फाइनल लिस्ट 7 फरवरी को जारी की जाएगी (फोटो: जागरण)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दूसरे चरण यानी एसआईआर 2.0 का एलान कर दिया है। इसके लिए आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शेड्यूल और नियमों के बारे में जानकारी दी। कल यानी 28 अक्टूबर से 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होने वाले एसआईआर 2.0 की फाइनल लिस्ट 7 फरवरी को जारी की जाएगी।
अगर आपके मन में भी एसआईआर को लेकर कुछ सवाल हैं, तो उनके जवाब नीचे दिए गए हैं...
प्रश्न: किन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR?
उत्तर: 12 राज्यों में इसे कराने की घोषण की गई है। ये राज्य हैं- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल
प्रश्न: एसआईआर की प्रक्रिया कब से शुरू हो रही है?
उत्तर: एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 7 फरवरी 2026 को फाइनल लिस्ट जारी होते ही यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
प्रश्न: क्या बिहार की तरह की अन्य राज्यों में एसआईआर किया जा रहा है?
उत्तर: हां, इस बार भी एसआईआर का प्रोसेस वही है, जैसा बिहार में किया गया था।
प्रश्न: क्या पहले भी कभी एसआईआर किया गया है?
उत्तर: 1951 से 2004 के बीच 8 बार एसआईआर किया गया था। आखिरी एसआईआर 21 साल पहले 2002 से 2004 के बीच किया गया था।
प्रश्न: क्या एसआईआर के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं?
उत्तर: हां, एसआईआर का फॉर्म ऑनलाइन भी भरने की व्यवस्था है।
प्रश्न: एसआईआर के लिए बीएलओ से कैसे संपर्क करेंगे?
उत्तर: आपको बीएलओ से संपर्क करने की जरूरत नहीं है। बीएलओ तय समयसीमा में 3 बार आपके घर खुद जाएंगे।
प्रश्न: बीएलओ को कितने दिनों के अंदर आपके घर जाएंगे?
उत्तर: 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
प्रश्न: एसआईआर के लिए क्या-क्या दस्तावेज मान्य हैं?
उत्तर: केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पेंशन पेमेंट ऑर्डर, सरकारी या स्थानीय निकाय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी द्वारा जारी सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, एजुकेशनल सर्टिफिकेट, परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट, फॉरेस्ट राइट सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, एनआरसी, राज्य या लोकल बॉडी द्वारा तैयार फैमिली रजिस्टर, जमीन या हाउस अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
प्रश्न: क्या एसआईआर के दौरान घर पर रहना जरूरी है?
उत्तर: एसआईआर के दौरान बीएलओ 3 बार आपके घर जाएगा। आप चाहें तो बीएलओ से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने वालों को घर पर रहने की जरूरत नहीं है।
प्रश्न: किसी कारणवश एसआईआर की प्रक्रिया से छूट जाते हैं तो आपको क्या करना होगा?
उत्तर: इसके लिए 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे और ऑब्जेक्शन दाखिल किए जा सकते हैं।
प्रश्न: क्या वोटर आईडी कार्ड पहचान पत्र के तौर पर माना जाएगा?
उत्तर: हां, वोटर कार्ड और आधार कार्ड को केवल आईडी प्रूफ के तौर पर दिया जा सकता है। खुद को उस क्षेत्र का मतदाता साबित करने के लिए ऊपर बताए गए दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा।
प्रश्न:अगर किसी वोटर का नाम एक से ज्यादा जगहों पर मतदाता सूची में है, वो क्या करें?
उत्तर: सिर्फ एक जगह के enumeration form को ही भरें। एक मतदाता का नाम एक जगह ही मतदाता सूची में होना चाहिये। अगर दो जगह पर नाम सूची में है, तो वो शख्स कानून का उल्लंघन कर रहा है और उसे सजा का पात्र बनना पड़ेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।