Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'छात्रों का आंदोलन भाजपा-आरएसएस के लिए चेतावनी', राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:03 AM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन भाजपा-आरएसएस के लिए एक चेतावनी है कि वे सरकार को अपनी व्यक्तिगत जागी ...और पढ़ें

    'छात्रों का आंदोलन भाजपा-आरएसएस के लिए चेतावनी', राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    'छात्रों का आंदोलन भाजपा-आरएसएस के लिए चेतावनी', राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता ने कहा- आप सरकार को व्यक्तिगत जागीर की तरह नहीं चला सकते

    2. आरएसएस पर देश की ​शिक्षा प्रणाली को दीमक की तरह खोखला करने का आरोप लगाया

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन भाजपा-आरएसएस के लिए एक चेतावनी है कि वे सरकार को अपनी व्यक्तिगत जागीर की तरह नहीं चला सकते।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा किया गया तो उन्हें आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं के मुकाबले 10 गुना ज्यादा आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

    उन्होंने आरएसएस पर देश की शिक्षा प्रणाली पर कब्जा करने और इसे दीमक की तरह खोखला बनाने का आरोप लगाया। राहुल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अच्छा है कि वह चले गए हैं।

    उन्होंने छात्र आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ देश के भविष्य की लड़ाई के रूप में वर्णित किया और विश्वास जताया कि भारत का भविष्य भूत को पराजित करेगा।

    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से छात्रों के साथ हुए अत्याचारों के लिए माफी मांगने की मांगी की। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को छात्रों के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया और पैलेट गन जैसे घातक हथियारों के को इस्तेमाल करने की निंदा की।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों पर गोली चलाने वाली ताकतों को स्वीकार नहीं करेगी और इसे संसद में प्रमुख मुद्दा बनाएगी। आरएसएस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की शिक्षा प्रणाली को खोखला कर रहा है।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का समर्थन करेगी, तो राहुल गांधी ने कहा कि यह विपक्ष की सहमति पर निर्भर करेगा।

    उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली "हमले, कब्जे और निजीकरण" का शिकार हो रही है और सरकार को सुधार के ठोस कदम उठाने चाहिए। राहुल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इसी तरह चलती रही तो परिणाम गंभीर होंगे।