Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 मई को नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र, 207 विधायकों के प्रचंड बहुमत के साथ सदन में उतरेगी भाजपा

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:02 AM (IST)

    बंगाल में भाजपा की नई सरकार गठित होने के बाद 15 मई, शुक्रवार को  विधानसभा का पहला सत्र बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से बुधवार रात जारी एक अधि ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    नई सरकार बनने के बाद 15 मई को बुलाया गया बंगाल विधानसभा का सत्र (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. टीएमसी के 15 साल के शासन के अंत के बाद पहला विधायी सत्र

    2. नई सरकार बनने के बाद 15 मई को बुलाया गया बंगाल विधानसभा का सत्र

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा की नई सरकार गठित होने के बाद 15 मई, शुक्रवार को विधानसभा का पहला सत्र बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से बुधवार रात जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।

    अधिसूचना में सभी विधायकों से उस दिन सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली सदन की कार्यवाही में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। यह निर्देश बंगाल विधानसभा के प्रधान सचिव सौमेंद्र नाथ दास की ओर से जारी किया गया है।

    अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल के आदेश के तहत विधानसभा का यह सत्र आहूत किया गया है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विधायी और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

    इसमें बताया गया है कि बंगाल के राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधानसभा का यह सत्र बुलाया है।

    इससे पहले राज्य विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण का सिलसिला बुधवार से शुरू हुआ। 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में पहले दिन कुल 144 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। बाकी सदस्यों को गुरुवार को विधायक पद की शपथ दिलाई जाएगी।

    मालूम हो कि दो दिनों तक विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के अगले दिन शुक्रवार को यह सत्र बुलाया गया है।

    खबरें और भी