Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ईडी और मोदी सरकार के मददगार बनना बंद करें राहुल गांधी', विजयन पर टिप्पणी से भड़की माकपा

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 02:13 AM (IST)

    माकपा के जनरल सेक्रेटरी एम.ए. बेबी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी की आलोचना की, जो उन्होंने आईएनडीआइए ब्लॉक की बैठक में पिनराई व ...और पढ़ें

    'ईडी और मोदी सरकार के मददगार बनना बंद करें राहुल गांधी', माकपा (फोटो- एक्स)

    'ईडी और मोदी सरकार के मददगार बनना बंद करें राहुल गांधी', माकपा (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. विजयन पर टिप्पणी को लेकर माकपा ने राहुल गांधी की आलोचना की

    2. गांधी ने कहा था, वे पूर्व मुख्यमंत्री विजयन को गले नहीं लगा सकते

    पीटीआई, नई दिल्ली। माकपा के जनरल सेक्रेटरी एम.ए. बेबी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी की आलोचना की, जो उन्होंने आईएनडीआइए ब्लॉक की बैठक में पिनराई विजयन के बारे में की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता से बस इतना ही कहा गया है कि वे ईडी और मोदी सरकार के मददगार न बनें।

    दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि वे केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन को गले नहीं लगा सकते, क्योंकि उनके साथ उनकी राजनीतिक लड़ाई चल रही है।

    वे आठ जून की बैठक को संबोधित कर रहे थे, जब वामपंथी नेताओं ने विधानसभा चुनावों से पहले उनके और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई थी। इन नेताओं ने आरोप लगाया था कि उस समय सत्ता में रही माकपा और भाजपा के बीच अंदरूनी मिलीभगत थी।

    राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बेबी ने कहा, "कोई भी राहुल गांधी से पिनराई विजयन को गले लगाने के लिए नहीं कह रहा है। हम बस इतना चाहते हैं कि वे विजयन और विपक्ष के दूसरे नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करके ईडी और मोदी सरकार की मदद करना बंद करें। विपक्ष के नेता का यह काम नहीं है।"

    वहीं, विजयन ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक तरीका गठबंधन को मजबूत नहीं करता और अक्सर इससे भाजपा को ही फायदा पहुंचता है। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसे गले लगाता है, लेकिन हम सबने राहुल गांधी को नरेन्द्र मोदी को गले लगाते हुए तस्वीर देखी है।

    खबरें और भी