Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में नया सियासी बवाल, TMC ने ममता बनर्जी के पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का लगाया आरोप

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 06:08 AM (IST)

    तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का ...और पढ़ें

    TMC ने ममता बनर्जी के पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का लगाया आरोप (फाइल फोटो)

    TMC ने ममता बनर्जी के पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का लगाया आरोप (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ममता की सुरक्षा को खतरे में डालने की सुनियोजित साजिश करार दिया

    2. टीएमसी ने कहा मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डालने का रचा गया खेल

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    पार्टी का दावा है कि जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त ममता बनर्जी के साथ लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।

    तृणमूल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि यह प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि उन्हें अलग-थलग करने और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने की सुनियोजित साजिश है, हालांकि, राज्य सरकार की ओर से ममता की सुरक्षा में किसी तरह के बदलाव या सुरक्षाकर्मियों को हटाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    तृणमूल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के कई सुरक्षाकर्मी उनके रेल मंत्री रहने के समय से ही उनके साथ तैनात थे।

    पार्टी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक बदले की भावना से इस तरह का कदम उठाया गया है।

    राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के साथ लगभग 20 वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को उनके कोलकाता स्थित आवास से हटा दिया गया।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार रात कालीघाट स्थित उनके आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।

    तृणमूल की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की संस्थागत जिम्मेदारी है।