Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के पुराने कमरे का हुआ ‘शुद्धीकरण’, गंगाजल छिड़ककर कराया अनुष्ठान

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 02:15 AM (IST)

    शुक्रवार को पहली बार अपने कमरे का निरीक्षण करने पहुंचे लामा को जब बताया गया कि इसी कक्ष में कभी पार्थ चटर्जी बैठते थे तो उन्होंने कमरे के ‘शुद्धीकरण’ ...और पढ़ें

    बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के पुराने कमरे का हुआ ‘शुद्धीकरण’ (फोटो- एक्स)

    बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के पुराने कमरे का हुआ ‘शुद्धीकरण’ (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. बंगाल में नियुक्ति घोटाले के साये से बचने के लिए मंत्री ने पूजा कर संभाला कार्यभार


    2. बंगाल में नियुक्ति घोटाले के साये से बचने के लिए मंत्री ने पूजा कर संभाला कार्यभार

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राज्य सचिवालय नवान्न में सत्ता परिवर्तन के साथ कई प्रतीकात्मक बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। कभी शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का दफ्तर अब नव नियुक्त राज्य मंत्री विशाल लामा को आवंटित किया गया है।

    शुक्रवार को पहली बार अपने कमरे का निरीक्षण करने पहुंचे लामा को जब बताया गया कि इसी कक्ष में कभी पार्थ चटर्जी बैठते थे तो उन्होंने कमरे के ‘शुद्धीकरण’ की आवश्यकता जताई।

    मंत्री विशाल ने गंगाजल छिड़कवाकर और विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत पूजा से करना परंपरा रही है और विधायक बनने के बाद भी उन्होंने अपने कार्यालय में ऐसा ही किया था।

    नवान्न में यह अकेली घटना नहीं रही। सूचना एवं संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने भी अपने कक्ष में प्रवेश करते ही कुर्सी बदलने की मांग कर दी। इस कमरे में पहले पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन बैठते थे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।

    पूर्णिमा ने स्पष्ट कहा कि वह उस कुर्सी पर नहीं बैठेंगी, जिसपर बैठकर बंगाल को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लिए गए हों। इसके बाद प्रशासन ने उनकी कुर्सी बदल दी।

    खबरें और भी