Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी के 'गौमूत्र व‍िशेषज्ञ' वाले बयान पर मचा सियासी संग्राम, संसद में भड़क गए अनुराग ठाकुर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:49 AM (IST)

    लोकसभा में शिक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स पर तंज कसते हुए कह ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी के 'गौमूत्र व‍िशेषज्ञ' वाले बयान पर मचा संग्राम

    प्रियंका गांधी के 'गौमूत्र व‍िशेषज्ञ' वाले बयान पर मचा संग्राम

    HighLights

    1. अनुराग ठाकुर बोले प्रियंका गांधी ने एक वैज्ञानिक का उपहास उड़ाया है जो कांग्रेस करती आई है

    2. चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में मंगलवार को उस वक्त काफी हंगामा मच गया जब प्रियंका गांधी ने पेपर लीक मामले पर पीएम द्वारा बनाई गई कमेटी में शामिल एक सदस्य को गोमूत्र व‍िशेषज्ञ कह दिया।

    लोकसभा में शिक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें एक गौमूत्र विशेषज्ञ भी शामिल है। हालांकि चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया।

    प्रियंका गांधी का इशारा आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामाकोटि की ओर माना जा रहा है, जो इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली इस टास्क फोर्स का हिस्सा हैं।

    2025 में प्रो. कामाकोटि ने दावा किया था कि गोमूत्र में एंटीबैक्टीरियल और पाचन संबंधी गुण होते हैं। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी, जिसके चलते प्रियंका गांधी ने उन्हें गौमूत्र एक्सपर्ट करार दिया।

    वहीं, अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता को गुमराह करती हैं। गोमूत्र विशेषज्ञ पर उनकी टिप्पणी काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक वैज्ञानिक का उपहास उड़ाया है जो कांग्रेस करती आई है।