26 दिन बाद सड़क पर उतरेंगे अभिषेक बनर्जी, चुनावी हार के बाद पहली बड़ी सक्रियता
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के 26 दिन बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार सार्वजनिक रूप से सड़क पर उतरेंगे। वह सोनारपुर दक्षिण और बेलेघाटा में कथित पीड़ित तृण ...और पढ़ें

26 दिन बाद सड़क पर उतरेंगे अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)
HighLights
अभिषेक बनर्जी 26 दिन बाद सार्वजनिक रूप से सक्रिय होंगे।
सोनारपुर दक्षिण, बेलेघाटा में पीड़ित कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलेंगे।
पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता को लेकर संशय और बेचैनी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के 26 दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्रक्षी ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शनिवार को पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में सड़क पर उतरने जा रहे हैं।
वह सोनारपुर दक्षिण और बेलेघाटा में कथित रूप से पीड़ित तृणमूल कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात करेंगे। हालांकि अभिषेक की इस सक्रियता को लेकर पार्टी के भीतर ही संशय और बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।
तृणमूल नेताओं का दावा है कि अभिषेक के मैदान में उतरने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सांसद कल्याण बनर्जी और शताब्दी राय जैसे नेताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है। लेकिन पार्टी के अंदरूनी हलकों में डर इस बात का है कि यदि अभिषेक को विरोध या प्रदर्शन का सामना करना पड़ा तो चुनावी हार के बाद पैदा हुई असहज स्थिति और गहरी हो सकती है।
अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर प्रदर्शन
हाल के दिनों में अभिषेक के घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों ने भी पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। कई नेताओं का मानना है कि कार्यकर्ताओं पर हमलों के बावजूद नेतृत्व काफी देर से मैदान में उतर रहा है। तृणमूल के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता और पार्षद अरूप चक्रवर्ती ने भी सवाल उठाया है कि जब कार्यकर्ता लगातार हिंसा और दबाव झेल रहे थे तब नेतृत्व सड़क पर क्यों नहीं दिखा।
भाजपा ने इस कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि जनता में अभिषेक को लेकर जो नाराजगी है, उसका असर सामने आ सकता है। वहीं वाम नेताओं ने भी इसे देर से उठाया गया राजनीतिक कदम करार दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।