Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले महीने मोगा में अमित शाह की रैली; बदलेगी पंजाब की चुनावी फिजा, भाजपा अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 03:29 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना ने बताया कि अगले महीने मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली पंजाब की चुनावी फिजा बदलेगी। भाजपा पंजाब मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लुधियाना में भारतीय जनता पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना प्रेस को संबोधित करते हुए।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब की राजनीति में अगले महीने बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली रैली से राज्य की चुनावी फिजा बदल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी नया उत्साह पैदा होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

    पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की चल रही चर्चाओं पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब यूनिट राज्य में अकेले ही विधानसभा के चुनाव लड़ना चाहता है। फिर भी गठबंधन करना या ना करना केंद्रीय हाईकमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब में लगातार मजबूत हो रही है। पार्टी का वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ रहा है ।

    उन्होंने कहा कि अगले महीने पंजाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा में रैली होने जा रही है। यह रैली पंजाब में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। रैली की तैयारी को लेकर जल्द ही कोर कमेटी की मीटिंग होने जा रही है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तारीख फाइनल की जाएगी। इसके बाद ही अमित शाह पंजाब में रैली करने के लिए आएंगे।

    यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार-2 शुरू; 72 घंटे गैंगस्टर-ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई करेगी पंजाब पुलिस; कमिश्नर-एसएसपी उतरेंगे फील्ड में

    अमित शाह की विचारधारा सुनना चाहते हैं लोग

    उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व लोगों में बड़ा उत्साह है। लोग गृह मंत्री अमित शाह को देखना और उनकी विचारधारा सुनना चाहते हैं। लोग पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। रैना रविवार को मॉडल टाउन डी ब्लॉक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

    इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नरेंद्र रैना ने केंद्र सरकार की ओर से 2026-27 की पेश किए गए  आम बजट की सराहना कर विकास मुखी और 2047 तक के विकास  का रोड मैप बताया।रैना ने कहा कि केंद्र सरकार के इस बजट ने देश हर वर्ग के लिए कई योजना, सुविधा और बड़े ऐलान किए हैं। जिससे आने वाले समय में लोगों का जीवन आगे बढ़ सकेगा।

    पीएम मोदी की अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देकर भारत की तरक्की का रास्ता खोल दिया है। दोनों ही देश की जनता को फायदे होंगे। यही नहीं भारत ने यूरोपीय यूनियन से भी व्यापार समझौते कर रिश्तो को नए आयाम पर पहुंचा दिया।

    यह भी पढ़ें- ओमान में फंसी 4 और भारतीय युवतियां लौटीं, राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल के प्रयासों से अब तक 130 की हुई घर वापसी

    पंजाब सरकार में हालत बदतर

    पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र देश को आगे ले जाने विकास करने के नए रिकॉर्ड बना रही है तो आप सरकार के शासन में हालत बदतर हो रहे हैं विशेषकर कानून व्यवस्था की हालत खराब है। आए दिन हत्या, लूट, स्नैचिंग हो रही है। लोग रात और शाम घरों से बाहर निकलना मुश्किल समझ रहे हैं। आप सरकार ने जो सपने दिखाए थे, वह विकास के सपने पूरे नहीं हो पाए।

    आज लोग ठगा महसूस कर रहे हैं और पंजाब में बदलाव चाहते हैं । यह बदलाव 2027 की विधानसभा चुनाव में आकर रहेगा। लोग पंजाब में भाजपा की सरकार चाहते हैं। इसके लिए वह मन बना  बैठे है।इसके लिए भारतीय जनता पार्टी भी अपनी तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में 70 फ़ीसदी बूथ, 80 फीसदी मंडलों का गठन कर लिया है।

    इस अवसर भाजपा के महामंत्री अनिल सरीन, जिला प्रधान रजनीश धीमान, डॉ. सतीश, नवल जैन, डॉ. निर्मल नायर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब से एक और जासूस गिरफ्तार, ISI को दे रहा था सेना की खुफिया जानकारी; पूछताछ में खोले राज