बंगाल चुनाव से पहले TMC प्रत्याशी बायरन विश्वास का भावनात्मक दांव, कहा- 'गुरु' अधीर चौधरी से किया विश्वासघात
सागरदिघी से टीएमसी उम्मीदवार बायरन विश्वास ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को धोखा देने की बात स्वीकार की। उन्होंने चौधरी को अपना रा ...और पढ़ें

अधीर चौधरी मेरे गुरु उनके साथ विश्वासघात किया- तृणमूल प्रत्याशी (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदबाद जिले की राजनीति में शनिवार को लोग उस समय चौंक गए, जब सागरदिघी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बायरन विश्वास ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ 'विश्वासघात' किया है।
बायरन ने अधीर चौधरी को अपना 'गुरु' बताते हुए कहा कि राजनीति में उनकी पहली सीख उन्हीं के हाथों हुई थी और वह मरते दम तक उन्हें भगवान के बाद दूसरे स्थान पर रखेंगे।
सियासी दांव या पश्चाताप?
2023 के उपचुनाव में कांग्रेस-वाम गठबंधन के टिकट पर जीतने के बाद बायरन तृणमूल में शामिल हो गए थे। अब चुनाव से ठीक पहले उनके इस बयान ने सबको चौंका दिया है। बायरन ने मतदाताओं से यह भी कहा कि अगर उन्हें कोई दूसरा उम्मीदवार उनसे बेहतर लगे, तो उसे ही वोट दें।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बायरन सागरदिघी में कांग्रेस के पारंपरिक वोटों को रिझाने के लिए यह भावनात्मक कार्ड खेल रहे हैं। वहीं, अधीर चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देर से ही सही, उन्होंने अपनी गद्दारी स्वीकार की है। वह एक अच्छे लड़के थे लेकिन सत्ता और सुरक्षा के लालच में वह तृणमूल के दबाव को झेल नहीं पाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।