Bihar Assembly Election 2025: यहां जनता ने हर बार बदल दिया चेहरा, इस बार फंसी सीएम नीतीश की पार्टी
Bihar Assembly Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के लिए सकरा विधानसभा सीट पर चुनौती बढ़ गई है। यहां मतदाताओं ने हमेशा नए चेहरों को मौका दिया है। बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच, विपक्षी दल जद(यू) की कमजोर स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश में हैं।

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: सकरा एवं मुरौल प्रखंड की 37 पंचायतों को मिलाकर सकरा विधानसभा क्षेत्र बना है। विस क्षेत्र में 2.71 लाख मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 1.43 लाख व महिला मतदाताओं की संख्या 1.27 लाख है। यहां के वोटर किसी भी उम्मीदवार को लंबी अवधि तक कुर्सी पर नहीं बैठाते।
शिवनंदन पासवान, कमल पासवान व बिलट पासवान को छोड़ कोई भी विधायक दूसरी बार यहां से जीत हासिल नहीं कर सका। कमल पासवान लगातार दो बार वर्ष 1990 व 1995 में यहां से विधायक बने थे।
वहीं, शिवनंदन पासवान एक बार आपातकाल के दौरान वर्ष 1977 में व दूसरी बार वर्ष 1985 में यहां से चुने गए। वह भी लगातार नहीं जीते। इसी तरह बिलट पासवान फरवरी 2005 व अक्टूबर 2005 के चुनाव में दो बार जीते।
वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 2020 तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में सकरा विधानसभा के मतदाताओं ने 14 नए चेहरा चुने। दल की बात करें तो यहां से कांग्रेस व जदयू ने चार-चार बार तो राजद, जनता दल व एसएसपी दो-दो बार और एसओपी, जेएनपी व एलकेडी ने एक-एक बार जीत हासिल की।
राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी भाजपा यहां से कभी नहीं जीत पाई। हालांकि एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जदयू के उम्मीदवार ने जरूर जीत हासिल की।
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के एनडीए गठबंधन से अलग होकर राजद के साथ चले जाने पर भाजपा ने पहली बार यहां से अर्जुन राम को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह राजद के लालबाबू राम से हार गए।
वहीं कांग्रेस यहां से अंतिम 1980 में जीत हासिल की थी तब कांग्रेस उम्मीदवार फकीर चंद्र राम ने जेएनपी एससी के पनटन राम को पराजित किया था। उसके बाद कांग्रेस यहां से कभी जीत हासिल नहीं कर सकी।
सकरा विधानसभा के मतदाता
वर्ष 2025
- महिला - 1,27,764
- पुरुष - 1,43,609
- कुल मतदाता - 2,71,382
वर्ष 2020
- महिला - 1,25,009
- पुरुष - 1,38,308
- कुल मतदाता - 2,63,322
- मतदान - 62.93 प्रतिशत
सकरा विधानसभा की अब तक की तस्वीर
- 1952 रामगुलाम चौधरी (14,887) कांग्रेस - मौजी लाल (11,791) आइएनडी
- 1957 कपिलदेव ना. सिन्हा (18,432) कांग्रेस - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह (14,165) आइएनडी
- 1962 महेश प्रसाद सिन्हा (24,516) कांग्रेस - मंजय लाल (21,920) पीएसपी
- 1967 एन.महतो (19,054) एसएसपी - फकीर चंद्र राम (14,657) आइएनसी
- 1969 मेवालाल महतो (23,331) एसएसपी - फकीर चंद्र राम (16,036) आइएनसी
- 1972 हीरा लाल पासवान (24,286) एसओपी - मेला लाल महतो (18,360) आइएनसी
- 1977 शिवनंदन पासवान (33,659) जेएनपी - फकीर चंद्र राम (9,452) आइएनसी
- 1980 फकीर चंद्र राम (37,464) कांग्रेस - पल्टन राम (24,384) जेएनपी एससी
- 1985 शिवनंदन पासवान (33,212) एलकेडी - अर्जुन कुमार चौधरी (28,900) आइएनसी
- 1990 कमल पासवान (44,863) जेडी - बिलट पासवान (42,120) जेडीयू
- 1995 कमल पासवान (59,531) जेडी - बिलट पासवान (29,258) आइएनसी
- 2000 शीतल राम (49,391) राजद - बिलट पासवान (42,120) जेडीयू
- 2005 फरवरी बिलट पासवान (37,685) जेडीयू - शीतल राम (30,338) राजद
- 2005 अक्टूबर बिलट पासवान (36,020) जेडीयू - लाल बाबू राम (35,948) राजद
- 2010 सुरेश चंचल (55,486) जेडीयू - लाल बाबू राम (42,441) राजद
- 2015 लाल बाबू राम (75,010) राजद - अर्जुन राम (61,998) भाजपा
- 2020 अशोक कुमार चौधरी (67,072) जेडीयू - उमेश कुमार राम (65,728) कांग्रेस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।