Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अनुच्छेद 370 को दफनाने से पहले हमें और कश्मीर को दफनाना पड़ेगा', डॉ. फारूक अब्दुल्ला का भाजपा की टिप्पणी पर पलटवार

    By Naveen Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Sat, 06 Jun 2026 12:00 PM (IST)

    डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए तभी दफन होंगे जब वे और कश्मीर दफन होंगे। उन्होंने इसकी बहाली के ...और पढ़ें

    राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी की मांग के बीच फारूक अब्दुल्ला का तीखा बयान।

    राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी की मांग के बीच फारूक अब्दुल्ला का तीखा बयान

    HighLights

    1. अनुच्छेद 370 तभी दफन होगा जब हम और कश्मीर दफन।

    2. फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा की टिप्पणी पर किया कड़ा पलटवार।

    3. राज्य का दर्जा, संवैधानिक गारंटी बहाली को दिल्ली में विरोध।

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए तभी दफन होगा, जिस दिन हम और कश्मीर दफन होगा। हम इसे वापस पाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

    आज यहां हजरतबल दरगाह में नमाज ए जुम्मा के बाद पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री का ध्यान अनुच्छेद 370 और 35ए के मुद्दे की तरफ दिलाते हुए पूछा कि इसकी बहाली के लिए क्या हो रहा है, भाजपा कहती है कि यह दफन हो चुका है। डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने जवाब दिया कि जिस दिन हमें दफ़नाया जाएगा, कश्मीर को भी दफ़ना दिया जाएगा। आर्टिकल 370 को भी दफ़ना दिया जाएगा।”

    हममें से कोई एक दिल्ली बैठक में जाएगा

    डॉ. फारूक अब्दुल्ला का यह बयान पार्टी की उस घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें कहा गया था कि वह संसद के आगामी मॉनसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का मकसद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा और संवैधानिक गारंटी बहाल करने की मांग करना है।

    8 जून को होने वाली विपक्षी 'आईएनडीआईए' (INDIA) गठबंधन की प्रस्तावित बैठक के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी की भागीदारी की पुष्टि की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, "उमर और मैं—हममें से कोई एक जाएगा। जाहिर है, हम उसका हिस्सा हैं। हम वहां मौजूद रहेंगे।"

    खबरें और भी