Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कार्यकर्ताओं के साथ हूं', हार के बाद अभिषेक बनर्जी का भावुक मैसेज; मतगणना पर फिर उठाए सवाल

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:01 PM (IST)

    बंगाल चुनाव हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को भावुक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने मतगणना में अनियमितताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों का आरोप लगाय ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम भावुक संदेश जारी किया और लिखा कि संघर्ष जारी रहेगा, कार्यकर्ताओं के साथ हूं।

    अभिषेक ने लंबी पोस्ट करते हुए चुनाव प्रक्रिया और मतगणना में अनियमितताओं के आरोप फिर दोहराए। अभिषेक ने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। कई कार्यकर्ता घर छोडऩे को मजबूर हुए हैं।

    अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि कहां क्या हो रहा है, मुझे सीधे बताइए। मैं अपनी क्षमता के अनुसार आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने प्रभावित कार्यकर्ताओं से मुलाकात का आश्वासन भी दिया।

    अभिषेक बनर्जी का स्पष्ट संदेश

    अपने संदेश में अभिषेक ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली और बंगाल दोनों जगह भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही पार्टी आगे की राजनीतिक रणनीति और आंदोलन की दिशा तय करेगी।

    मतगणना को लेकर भी अभिषेक ने फिर सवाल उठाए। उन्होंने मतगणना केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि कई केंद्रों से तृणमूल एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया था।

    उन्होंने चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा कि यदि आयोग दावा करता है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रही, तो उसे मतगणना केंद्रों की पूरी फुटेज सार्वजनिक करनी चाहिए, खासकर चार मई को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक की रिकॉर्डिंग।

    खबरें और भी

    सरकार बनाने की जद्दोजहद! चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय, 120 विधायकों के समर्थन का दावा