Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जोजिला टनल से राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई ताकत, LG सिन्हा बोले- 'दशकों का इंतजार खत्म, कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर'

    By Digital Desk Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Tue, 09 Jun 2026 02:36 PM (IST)

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जोजिला टनल के ब्रेकथ्रू को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना र ...और पढ़ें

    जोजिला टनल ब्रेकथ्रू को LG मनोज सिन्हा ने बताया ‘अभूतपूर्व बुनियादी ढांचा विस्तार’ की मिसाल।

    जोजिला टनल ब्रेकथ्रू को LG मनोज सिन्हा ने बताया ‘अभूतपूर्व बुनियादी ढांचा विस्तार’ की मिसाल।

    HighLights

    1. LG सिन्हा ने जोजिला टनल ब्रेकथ्रू को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

    2. टनल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में सालभर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

    3. यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास को मजबूत करेगी।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जोजिला टनल के ब्रेकथ्रू को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में कनेक्टिविटी को क्रांतिकारी बदलाव देगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी।

    ब्रेकथ्रू समारोह के बाद सभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कठिन मौसम और दुर्गम भू-भाग के बावजूद परियोजना में योगदान देने वाले इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और श्रमिकों की सराहना की।

    “यह वास्तव में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव है। परियोजना से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ही कठिन परिस्थितियों में अथक मेहनत कर इस उपलब्धि को संभव बनाया।”

    अब अभूतपूर्व बुनियादी ढांचे के विस्तार के साक्षी बन रहे

    बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व पर जोर देते हुए सिन्हा ने कहा कि पिछले एक दशक में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में विकास का प्रमुख वाहक बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि दशकों तक अलग-थलग रहे क्षेत्र अब अभूतपूर्व बुनियादी ढांचे के विस्तार के साक्षी बन रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:-

    यह जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू नहीं, लद्दाख-कश्मीर के लिए इंतजार के युग का अंत है, उमर बोले- 'मौसम की बेड़ियां टूटी'

    60 साल का सपना साकार, एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल ब्रेकथ्रू; कश्मीर से लद्दाख जाना हुआ आसान

    उपराज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व वाले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की भूमिका की भी सराहना की, जिसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेज गति दी है। 

    उन्होंने कहा कि जोजिला टनल कश्मीर और लद्दाख के बीच सालभर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे भारी बर्फबारी के कारण होने वाले मौसमी व्यवधान खत्म होंगे और व्यापार, पर्यटन व स्थानीय व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

    व्यापार, पर्यटन व स्थानीय व्यवसायों के लिए नए अवसर

    “सालभर निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के अलावा, यह टनल स्थानीय समुदायों के लिए पर्यटन और आर्थिक संभावनाओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी,” उन्होंने कहा।

    परियोजना के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए सिन्हा ने कहा कि यह टनल सभी मौसमों में संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित कर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी।

    आपको बता दें कि जोजिला टनल भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। इसके जरिए श्रीनगर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। जोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग हर साल कई महीनों तक कटा रहता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:-

    11000 फीट पर तीन घंटे का सफर, 15 मिनट में... क्या हैं जोजिला टनल की खासियतें? ऐतिहासिक होगा आज का दिन 

    जम्मू-कश्मीर में बनेगी एक और टनल, उधमपुर से रामबन जाना होगा आसान; केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया प्लान