Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला आरक्षण बिल गिरने पर ममता का हमला, बोलीं- 'भाजपा का पतन शुरू'

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 06:41 PM (IST)

    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरने के बाद ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो गया है और वे बहुमत के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कहा- केंद्र सरकार बहुमत के बिना सिर्फ दूसरों के सहारे टिकी हुई है (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल के गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बिना नाम लिए शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो गया है।

    ममता ने दावा किया कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधित संविधान संशोधन विधायक को लोकसभा से पारित कराने में विफलता का मतलब भाजपा पराजित हो चुकी है। तभी तो बाबू (मोदी) को आज राष्ट्र के नाम संबोधन करना पड़ रहा है।

    हावड़ा के उलुबेड़िया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि केंद्र की मौजूदा सरकार बहुमत के बिना सिर्फ दूसरों (अपने सहयोगियों) के सहारे टिकी हुई है। उनके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। वो दो लोगों के सहारे सत्ता में बैठी है। जिस दिन वो सहारा हटेगा, केंद्र सरकार गिर जाएगी।

    हमने भाजपा को हरा दिया है

    ममता ने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बावजूद हमने अपने सांसदों को भाजपा को हराने के लिए दिल्ली भेजा था। हमने भाजपा को हरा दिया है। भाजपा धड़ाम- धड़ाम हो रही है। ममता ने परिसीमन बिल को लेकर भी कहा कि भाजपा देश को बांटना चाहती है, इसलिए यह बिल लाई थी।

    मालूम हो कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनावों से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया था।

    टीएमसी देती है महिलाओं को मौका

    ममता ने इस दौरान टीएमसी द्वारा महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का दावा करते हुए अपनी पार्टी की नीतियों की तारीफ की। ममता ने कहा कि तृणमूल की लोकसभा में 36 प्रतिशत और राज्यसभा में 46 प्रतिशत सदस्य महिलाएं हैं। हमारे जैसी कोई दूसरी पार्टी नहीं है।

    भाजपा को हमसे सीखना चाहिए। मैं 1998 से महिला आरक्षण के लिए संघर्ष कर रही हूं। भाजपा के लिए काम करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि पार्टी केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह पाएगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें बम व गोली से भी नहीं डराया जा सकता। जन्म हुआ है तो मौत होगी लेकिन वो भाजपा से लड़ना नहीं छोड़ेंगी।

    राहुल गांधी के आवास तक भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का मार्च, पुतला फूंका; पोस्टर में लिखा 'धोखेबाज'