Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन-अरदास और सेवा पखवाड़ा, पंजाब भाजपा ऐसे मनाएगी PM मोदी का जन्मदिन

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 06:37 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने यह जानकारी दी। 17 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन और अरदास होगी। भाजपा रक्तदान शिविर और सफाई अभियान भी चलाएगी। इसके अतिरिक्त मोदी जी के जीवन पर संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती भी मनाई जाएगी।

    Hero Image
    पंजाब में प्रधानमंत्री की जन्मतिथि को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी BJP (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मतिथि इस वर्ष सेवा पखवाड़े के रूप में मनाई जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को भाजपा मुख्यालय खन्ना स्मारक में जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 13 वर्षों में देश की आन-बान-शान तिरंगे को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है, जिसके कारण आज विश्व के कई देश भारत से मित्रता करने के लिए आगे आ रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 2014 से हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर सेवा पखवाड़ा मनाती आ रही है। इस वर्ष भी यह पखवाड़ा पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 17 सितंबर को गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में नरेन्द्र मोदी की लंबी आयु के लिए कीर्तन दरबार और अरदास का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद लंगर वितरित किया जाएगा।

    दो अक्टूबर तक भाजपा विभिन्न रक्तदान शिविरों, सफाई अभियानों, निश्शुल्क जांच शिविरों और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।

    25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के आस-पास सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, डा. राम चावला, जसपाल सिंह शंटू आदि उपस्थित थे।