Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर के थाने में धमाका, ग्रेनेड हमले की अफवाह से मची अफरा-तफरी

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 10:13 PM (IST)

    अमृतसर के मजीठा रोड थाने में देर रात हुए धमाके से अफरातफरी मच गई, जिसे लोगों ने ग्रेनेड हमला समझा। पुलिस जांच में पता चला कि यह धमाका थाने में खड़ी पी ...और पढ़ें

    ग्रेनेड हमले की अफवाह से मची अफरा-तफरी। फोटो जागरण

    ग्रेनेड हमले की अफवाह से मची अफरा-तफरी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मजीठा रोड थाने में देर रात जोरदार धमाका हुआ।

    2. लोगों ने इसे ग्रेनेड हमला समझकर अफरातफरी मचाई।

    3. पुलिस जांच में पुराना पीसीआर बाइक टायर फटना निकला।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। मजीठा रोड पर स्थित थाने में शनिवार देर रात हुए धमाके से वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। धमाके से थाने के एक कमरे के शीशे चटक गए। धमाके को लोगों ने इसे ग्रेनेड हमला समझ अपने करीबियों को फोन पर इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी।

    इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया तो पाया कि यह धमाका वहां खड़े पीसीआर के पुराने बाइक का टायर फटने से हुआ है।

    शनिवार देर रात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार थाने से चंद कदमों की दूरी पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। थाने के पीछे मेडिकल कालेज और गुरु नानक देव अस्पताल के मरीजों के स्वजन व अन्य लोग भी वहां थाने के आगे से गुजर रहे थे। इसी दौरान थाने में जोरदार धमाका हुआ।