Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    तरनतारन में दीवाली पर दहशत की साजिश नाकाम, चंबल गिरोह के 5 आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 02:05 PM (IST)

    तरनतारन में दीवाली पर दहशत फैलाने वाले लखबीर सिंह हरिके और गुरदेव सिंह जैसल चंबल गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग विदेश में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए दहशत फैला रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

    Hero Image

    तरनतारन में खबीर सिंह हरिके और गुरदेव सिंह जैसल चंबल गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया (फोटो: जागरण)

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। दीवाली के मौके गोलियां चलाकर लोगों को धमकाने वाले पांच गुर्गों को पुलिस ने अस्लहे समेत गिरफ्तार किया है। इनमें एक जुवेनाइल है। सभी के कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस बरामद करते मंगलवार को पुलिस रिमांड लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रथम जांच में सामने आया है कि विदेश बैठकर पंजाब व अन्य राज्यों में आरपीजी हमलों के अलावा अन्य आतंकी वारदातों को अंजाम दिलाने वाले आतंकी लखबीर सिंह हरिके व गुरदेव सिंह जैसल चंबल के साथ इनके तालोकात हैं। पूछताछ दौरान इनसे कई सुराग लगने की उम्मीद है।

    एसएसपी डॉ रवजोत ग्रेवाल, एसपी (आइ) रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आइ) सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि त्योहारों के दिनों में लखबीर सिंह हरिके व जैसल चंबल की ओर से अपने द्वारा बनाए नए मड्यूल के माध्यम से व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकाया जाता है। दहशत फैलाने के लिए उक्त मड्यूल को गोलियां चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    इन लोगों के भिखीविंड क्षेत्र में सरगर्म होने की जानकारी सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल, एएसआइ कुलवंत सिंह विर्क को मिली। जिसके आधार पर गुरविंदर सिंह उर्फ पल्ली पुत्र सरवन सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ तोरी पुत्र जसवंत सिंह दोनों निवासी चेला मोड़ कालोनी (भिखीविंड), अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत पुत्र मिलखा सिंह निवासी जौहल ढाए वाला, जसविंदर सिंह उर्फ आशू पुत्र तरसेम सिंह निवासी जामाराय (सभी जिला तरनतारन) के अलावा एक जुवेनाइल को काबू किया।

    जिनके कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन, पांच कारतूस बरामद करते मंगलवार को पुलिस रिमांड लिया गया है। एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि लखबीर सिंह हरिके व जैसल चंबल के खिलाफ तरनतारन जिले के थाना सरहाली में दिसंबर 2022 में आरपीजी हमला करवाने का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा करीब 40 मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए गुर्गों से पूछताछ के आधार पर कई सुराग लगने की उम्मीद है।