Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पंजाब के लिए मोदी का राहत पैकेज नाकाफी', सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा- पंजाबियों के साथ हुआ भेदभाव

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 12:54 PM (IST)

    सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेज को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव हुआ है राहत राशि बाढ़ प ...और पढ़ें

    Hero Image
    सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा- पंजाबियों के साथ हुआ भेदभाव (Photo Social Media)

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से घोषित राहत पैकेज को नाकाफी बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव किया गया है। राज्य की वर्तमान स्थिति की तुलना में राहत राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए नाकाफी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 1988 में जब बाढ़ आई थी तो पंजाब को 100 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया था। उस जमाने की तुलना में आज महंगाई 150 गुना ज्यादा है। तब घर कच्चे थे और नुकसान सीमित था। वर्तमान में बाढ़ से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं पंजाब 20 साल पीछे चला गया है।

    बाढ़ से घर, फसलें नष्ट होने के साथ ही सड़कें, पुल खराब हो चुके हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उप राष्ट्रपति चुनाव में पंजाब के तीन संसद मेंबरों का वोटिंग न करना अनुचित है।

    यह सीधे तौर पर भाजपा को फायदा पहुंचाने वाला कदम है। लोकतंत्र में सिर्फ वोट डालकर ही नाराजगी जताई जा सकती है। सही उम्मीदवार का समर्थन लेकर ही देशहित में फैसले लिए जा सकते हैं।