Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा, चेहरे पर खुशी लिए लौटे वतन

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    भारत ने अटारी-वाघा सीमा के रास्ते 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया जिनमें 53 मछुआरे और 14 नागरिक शामिल हैं। ये सभी विभिन्न कारणों से भारतीय जेलों में बंद थे। रिहाई के बाद कैदियों के चेहरे पर खुशी थी। इनमें से कुछ कैदी गुजरात राजस्थान पोरबंदर हैदराबाद लुधियाना और अमृतसर की जेलों में सज़ा काट रहे थे।

    Hero Image
    भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। ये कैदी अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजे गए। इनमें 53 मछुआरे और 14 सामान्य नागरिक (सिविल कैदी) शामिल हैं, जो विभिन्न कारणों से भारतीय जेलों में बंद थे। रिहा होने के बाद इन कैदियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन कैदियों में से 21 गुजरात की जेलों में बंद थे, एक राजस्थान में, 39 पोरबंदर में, एक हैदराबाद में, एक लुधियाना में और चार अमृतसर की जेल में अपनी सज़ा काट रहे थे। रिहाई से पहले सभी कैदियों की इमिग्रेशन और कस्टम प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें उनकी पहचान, दस्तावेज और स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद इन्हें पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

    एक कैदी ने बताया कि वह स्नेपचेट पर एक भारतीय लड़की से बातचीत करता था। धीरे-धीरे यह बातचीत प्रेम में बदल गई और वह बिना सोचे-समझे सरहद पार कर भारत पहुंच गया। प्यार में अंधा होकर उसने कानून तोड़ा, जिसकी उसे कीमत चुकानी पड़ी।

    अन्य कैदी ने बताया कि वह घर में झगड़े के बाद गुस्से में आकर पाकिस्तान से निकलकर भारत में दाखिल हो गया था। उसकी यह नासमझी उसे जेल तक ले आई। इसी तरह, कई मछुआरे समुद्री सीमा लांघते हुए भारतीय जलक्षेत्र में घुस गए थे, जिन्हें बाद में भारतीय तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर लिया था।