भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, महिला-बुजुर्ग समेत 70 पाकिस्तानी कैदियों को आज करेगा रिहा
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से संबंध तोड़े थे पर अब मानवीय आधार पर 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। इन कैदियों में वे लोग शामिल हैं जो अवैध रूप से सीमा में दाखिल हुए या वीजा नियमों का उल्लंघन किया। अटारी सीमा के रास्ते इन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा जाएगा जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी हैं।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी संबंध विच्छेद कर लिए थे। इसके साथ ही आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया।
अब भारत ने एक बार फिर दरियादिली का परिचय दिया है। भारत सरकार की ओर से आज मंगलवार को 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया जाएगा। इन कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा। ये कैदी विभिन्न मामलों में भारत की विभिन्न जेलों में बंद थे।
इनमें से अधिकांश गैर-कानूनी तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। कुछ लोग मछली पकड़ते हुए भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे, जबकि अन्य पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। भारत सरकार ने यह कदम मानवीय दृष्टिकोण से उठाया है। हालांकि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख कड़ा है।
अटारी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां की उपस्थिति में इन कैदियों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवााले किया जाएगा। इनमें कुछ महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।