Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indigo Crisis: अमृतसर एयरपोर्ट पर आज भी यात्रियों को रही परेशानी, 26 में से सिर्फ 4 उड़ानें संचालित, बाकी रद

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 10:53 AM (IST)

    अमृतसर हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। शनिवार को भी 26 में से केवल 4 उड़ानें ही संचालित हो सक ...और पढ़ें

    Hero Image

    अमृतसर एयरपोर्ट पर आज भी यात्रियों को रही परेशानी (File Photo)


    जागरण संवाददाता, अमृतसर। इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में जारी अव्यवस्था शनिवार को भी कम होती नहीं दिखी। लगातार पांचवें दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि एयरलाइन ने बड़ी संख्या में फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा और कई उड़ानों को अनिश्चित समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो ने दो दिन पहले बयान जारी कर कहा था कि परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण स्थिति को सामान्य होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इसकी स्पष्ट झलक दिखाई दी, जहां ज्यादातर उड़ानें रद्द या री-शेड्यूल रहीं और केवल कुछ चुनिंदा उड़ानों के संचालित होने की संभावना बनी।

    अमृतसर एयरपोर्ट पर स्थिति

    अधिकारियों के अनुसार, अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को कुल 26 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल था। लेकिन संचालन की स्थिति बेहद सीमित रही। सिर्फ 2 फ्लाइट्स उड़ान भर सकीं और 2 फ्लाइट्स ही लैंड हो सकीं। बाकी अधिकांश उड़ानें रद्द या री-शेड्यूल रहीं। शारजाह के लिए निर्धारित एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी प्रभावित हुई।


    जानें आज कैसे उड़ान भर रही है इंडिगो फ्लाइट्स

    • फ्लाइट संख्या 6ई 2506 अमृतसर से दिल्ली को सुबह 6.35 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन उसकी कोई जानकारी सांझा नहीं की गई।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 6164 अमृतसर से श्री नगर को सुबह 8.05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन उसकी कोई जानकारी सांझा नहीं की गई।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 514 अमृतसर से हैदराबाद को सुबह 10.15 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 6848 अमृतसर से दिल्ली को सुबह 10.40 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे दोपहर 11.05 बजे तक शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई127 अमृतसर से अहमदाबाद को सुबह 11 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 1427 अमृतसर से शारजाह को दोपहर 12 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 6344 अमृतसर से कोलकाता को दोपहर 12.55 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे दोपहर 3.35 बजे शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 6288 अमृतसर से श्रीनगर को दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 478 अमृतसर से बैंगलुरु को शाम 5.15 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई5188 अमृतसर से दिल्ली को शाम 7.05 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 278 अमृतसर से मुम्बई को रात 10.25 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई5215 अमृतसर से दिल्ली को रात 10.50 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।
    • फ्लाइट संख्या 6ई 6129 अमृतसर से पुणे को रात 11.50 बजे उड़ान भरनी है, लेकिन उसे अज्ञात समय के लिए शेड्यूल किया गया है।