Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश से मिली थी मर्डर की सुपारी, छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 06:39 PM (IST)

    अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड के मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। जांच में पता चला कि विदेश में रहने वाले निशान सिंह ने हत्या की सुपारी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में जोबनप्रीत सिंह और सुखबीर सिंह शामिल हैं, जिनकी उम्र 22 वर्ष है।

    Hero Image

    मुख्य शूटर जोबन साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद की है।

    इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि 18 नवंबर की सुबह वरिंदर सिंह को गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी, जब वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंभीर रूप से घायल वरिंदर सिंह की बाद में एस्कार्ट फोर्टिस अस्पताल वेरका बाईपास में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद थाना छेहरटा में एफआईआर नंबर 233 धारा 103, 61(2) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के अधीन दर्ज किया गया।

    पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में पुलिस ने दो हमलावरों जोबनप्रीत सिंह और सुखबीर सिंह को दबोच लिया।

    पूछताछ में जोबन ने खुलासा किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल छिपाई थी और बरामदगी के लिए पुलिस को स्थान बताया। पुलिस जब उसे मौके पर लेकर पहुंची तो आरोपी ने अचानक हथियार उठाकर हेड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उ

    जांच में यह भी सामने आया कि विदेश में रहने वाला निशान सिंह, जो अर्षदीप कौर का पति बताया जा रहा है, ने शूटरों को दुबई भेजने का लालच देकर हत्या की सुपारी दी थी। उसके स्वयं विदेश में होने का शक है।

    इस संबंध में दूसरी एफआईआर नंबर 236 दिनांक 20 नवंबर 2025 धारा 109, 132, 221, 262 बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी जोबनप्रीत सिंह और सुखबीर सिंह दोनों की उम्र 22 वर्ष है और दोनों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था। पहले से गिरफ्तार गुरलाल सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर तर्नतारन के पिंड चंबा के निवासी हैं।