Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर 532 किलो हेरोइन मामले का मुख्य आरोपी शेरा अरेस्ट, पुर्तगाल से पकड़ भारत लौटी NIA

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:51 PM (IST)

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कराए गए नशा और आतंक मॉड्यूल के मुख्य आरोपी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया। शेरा पर पाकिस्ता ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इकबाल सिंह शेरा।

    HighLights

    1. पुर्तगाल से वांछित आरोपी इकबाल सिंह उर्फ शेरा गिरफ्तार।

    2. 532 किलो हेरोइन तस्करी और आतंक मॉड्यूल का मुख्य साजिशकर्ता।

    3. पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी, हवाला नेटवर्क से फंडिंग का आरोप।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान समर्थित नशा और आतंक मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पुर्तगाल से भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय तक चली कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया के बाद शेरा को भारत लाने में सफलता मिली।

    NIA  की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार शेरा को पुर्तगाल से भारत लाया गया, जहां से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि वह वर्ष 2020 में भारत से फरार हो गया था।

    जांच एजेंसी के अनुसार शेरा नशा और आतंक से जुड़े एक बड़े मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। उस पर पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हेरोइन की तस्करी कराने, हवाला नेटवर्क के जरिए धन पहुंचाने और आतंक गतिविधियों को सहायता देने के आरोप हैं।

    यह भी पढ़ें- यमुना जल को लेकर नया विवाद, पंजाब ने मांगा हिस्सा तो दिल्ली ने अपने हिस्से पर कटौती से किया इनकार

    अमृतसर का रहने वाला है शेरा

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में सामने आया कि अमृतसर निवासी शेरा ने पंजाब में एक संगठित गिरोह तैयार किया था। यह गिरोह बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी, धन इकट्ठा करने और रकम को पाकिस्तान तथा कश्मीर में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाने का काम करता था। जांच एजेंसी का दावा है कि शेरा के पाकिस्तान स्थित आतंक संचालकों से सीधे संबंध थे।

    खबरें और भी

    एजेंसी के अनुसार शेरा ने भारत विरोधी साजिश को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब में कई लोगों का नेटवर्क बनाया था। वह नशे की खेप को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उससे मिलने वाली रकम को हवाला के जरिए भेजने का काम संभालता था।

    जांच में यह भी सामने आया कि उसने कई अचल संपत्तियां खरीदी थीं, जिनका उपयोग छिपने के ठिकानों के रूप में किया जा रहा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी अब उसकी संपत्तियां जब्त करने की तैयारी में है।

    यह भी पढ़ें- भारत भागने से पहले दबोचा गया पंजाबी डेविल्स गिरोह का सरगना, मशीन गन-विस्फोटक बरामद; अमेरिकी अदालत ने भेजा जेल

    जानें क्या था मामला

    शेरा का नाम 532 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में भी मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार वह हेरोइन की खेप को अलग-अलग स्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने और नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था।

    यह मामला अप्रैल 2020 में अमृतसर के सदर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। पंजाब पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े एक जमीनी सहयोगी हिलाल अहमद शेरगोजरी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 29 लाख रुपये की नशा तस्करी की रकम बरामद हुई थी। आगे की जांच में पंजाब स्थित गिरोह के अन्य सदस्यों से 32 लाख रुपये और बरामद किए गए थे।

    मई 2020 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इसके बाद एजेंसी लगातार इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने और फरार आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में ASI ने 12 वाहनों को मारी थी टक्कर, पुलिस ने बरती नरमी; अथॉरिटी ने विभागीय कार्रवाई पर उठाए सवाल