Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; रिमोट आईईडी, बरामद; पंजाब व दिल्ली थी निशाने पर

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 02:54 PM (IST)

    अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से रिमोट कंट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पंजाब पुलिस की तरफ से जब्त IED व हथियार।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में खुफिया जानकारी के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर से था। बताया जा रहा है कि वह एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने हैंडलर से बातचीत करता था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बचा जा सके। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी को सीमापार से निर्देश मिल रहे थे और उसी के आधार पर वह गतिविधियां संचालित कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ जालंधर पुलिस का 'बुलडोजर एक्शन', तस्कर अमरजीत सिंह का अवैध निर्माण जमींदोज

    IED रिमोट कंट्रोल से संचालित होने में सक्षम

    पुलिस के अनुसार आतंकी खेप को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में भेजा गया था। इसे शहर के बाहरी इलाके में एक तय स्थान से बरामद किया गया। बरामद किया गया आईईडी रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जा सकता था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इसकी मदद से किसी भीड़भाड़ वाले स्थान या विशेष व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता था।

    प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस आईईडी का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में लक्षित हमलों के लिए किया जाना था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से इस साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में खाली प्लॉट में अज्ञात ने फेंका लाल सूटकेस, मिली 20 वर्षीय युवती की लाश; टैटू के सहारे पहचान में जुटी पुलिस

    नेटवर्क के अन्य सदस्यों को खोजने में जुटी पुलिस

    इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

    पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- पंजाब: धारीवाल के डडवां चौक पर खूनी संघर्ष, मोटरसाइकिल सवार युवक पर दस्ती हथियारों से हमला