Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने वाले ईमेल का राज खुला, पश्चिम बंगाल से आरोपित गिरफ्तार; साइबर नेटवर्क बेनकाब

    Updated: Thu, 21 May 2026 06:47 PM (IST)

    अमृतसर पुलिस ने स्कूलों और संस्थानों को बम धमकी भेजने वाले साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जांच में ...और पढ़ें

    preferred source google

    HighLights

    1. अमृतसर पुलिस ने साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

    2. पश्चिम बंगाल से आरोपित सौरव बिस्वास गिरफ्तार किया गया।

    3. फर्जी जीमेल अकाउंट से बम धमकियां भेजी जा रही थीं।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। देशभर के स्कूलों और संवेदनशील संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने वाले साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित फर्जी और गुप्त जीमेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था, जिनका इस्तेमाल बाद में धमकी भरे ईमेल भेजने में किया गया।

    पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से साइबर आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहे डिजिटल नेटवर्क की एक अहम कड़ी को तोड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सौरव बिस्वास उर्फ माइकल के रूप में हुई है। आरोपित पेशे से ग्राफिक डिजाइनर बताया जा रहा है और वह इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय विभिन्न समूहों के जरिए ईमेल खातों की खरीद-फरोख्त करता था।

    तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रेल के आधार पर अमृतसर पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और वहां से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित के खिलाफ गुजरात में भी मामला दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- मुक्तसर में नहर में कूदे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला, पिता की तलाश जारी; नाराज बेटे को डूबता देख मारी थी छलांग

    AI

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    300 जीमेल अकाउंट खरीदे गए

    जांच में सामने आया कि आरोपित ने करीब 300 जीमेल अकाउंट ऑनलाइन माध्यम से खरीदे थे। इनमें से 219 अकाउंट उसने व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में मौजूद एक व्यक्ति को बेच दिए। इन खातों की खरीद-बिक्री में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया, जिससे जांच एजेंसियों को ट्रांजेक्शन ट्रैक करने में कठिनाई हो रही है।

    पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि बाद में ये जीमेल अकाउंट पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए गए। आरोप है कि इन्हीं अकाउंट्स का इस्तेमाल स्कूलों और अन्य संस्थानों को बम धमकी वाले ईमेल भेजने के लिए किया गया। इसके अलावा इन खातों का इस्तेमाल अन्य गैरकानूनी साइबर गतिविधियों में भी किया जा रहा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सरहिंद में एक सड़क पर तीन दावेदार, चुनाव में ‘क्रेडिट वार’; निकाय चुनावों के बीच गरमाया सरहिंद का माहौल

    विदेशी कनेक्शन जांच रही पुलिस

    फिलहाल पुलिस बांग्लादेश और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कर रही है। मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

    पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तीन सीपीयू, पांच हार्ड डिस्क, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर, 300 से अधिक जीमेल आईडी उनके पासवर्ड और रिकवरी डिटेल सहित तथा 15 हॉटमेल अकाउंट बरामद किए हैं।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं और जांच लगातार जारी है।

    आज भी मिलीं स्कूलों को धमकियां

    गौरतलब है कि वीरवार को एक बार फिर शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं। सभी परिसरों की गहन तलाशी ली गई, हालांकि किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

    डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से धमकी भेजने वाले नेटवर्क की जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस ने कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- सरहिंद में एक सड़क पर तीन दावेदार, चुनाव में ‘क्रेडिट वार’; निकाय चुनावों के बीच गरमाया सरहिंद का माहौल