Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शांतिपूर्वक संपन्न हुआ तरनतारन उपचुनाव, 60.95% हुआ मतदान; 15 उम्मीदवारों के बीच महासंग्राम

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 07:54 PM (IST)

    तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 60.95% मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। आप, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा समेत कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। पिछला मतदान प्रतिशत 2022 में 66.05% था। तरनतारन उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया।

    Hero Image

    तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ (फोटो: जागरण)

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डा कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद खाली हुई विस हलका तरनतारन की सीट लिए उपचुनाव दौरान मंगलवार को मतदान शांतिपूर्वक रहा।

    इस चुनाव में 60.95 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। जो आम चुनावों से कम है। सुबह सात बजे शुरु हुआ मतदान छह बजे समापन हुआ। हालांकि इस समय दौरान पोलिंग बूथों पर लगी कतारों में मौजूद मतदाताओं के वोट भी पोल करवाए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुझान मुताबिक 1,92,838 मतदाताओं में 1,00,933 पुरुष व 91,897 महिला वोटरों के अलावा 8 ट्रांसजेंडर मतदाता थे। जिनके लिए 222 मतदान केंद्र बनाए गए। पोलिंग के शुरुआती रुझानों का जिक्र करें तो सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी, 11 बजे तक 23.05 फीसदी मतदान रहा।

    बाद दोपहर 1 बजे तक 36.06 फीसदी, 3 बजे तक 47.48 फीसदी तक आंकड़ा पहुंचा। हालांकि शाम 5 बजे तक मतदान 59.28 फीसदी तक पहुंचा। जिला चुनाव अधिकारी एस राहुल की ओर से बताया गया कि शाम 6 बजे तक (मतदान के अंतिम समय) कुल मतदान 60.95 फीसदी के करीब पहुंचा।

    इस चुनाव में आप की ओर से हरमीत सिंह संधू, शिअद की सुखविंदर कौर रंधावा, कांग्रेस के करनबीर सिंह बुर्ज, भाजपा के हरजीत सिंह संधू के अलावा कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    हालांकि अलगावादी अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की ओर से मनदीप सिंह ने भी चुनाव लड़ा। शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में जेल में बंद संदीप सिंह के भाई मनदीप सिंह को अन्य दलों ने भी अपना समर्थन दिया।

    बता दें कि जेल में बंद संदीप सिंह ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सूबा सिंह की भी हत्या की। जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी उक्त हमले में घायल हुए थे।

    2022 विधानसभा चुनाव : 66.05 फीसदी
    2017 विधानसभा चुनाव : 64.18 फीसदी
    2012 विधानसभा चुनाव 63.28 फीसदी