महीनों से ड्यूटी से गैरहाजिर और ड्रग्स सप्लाई धंधे में लिप्त, अफीम के साथ सेना का जवान गिरफ्तार
बठिंडा पुलिस ने झील नंबर एक के पास गश्त के दौरान एक सैनिक को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मनप्रीत सिंह पटियाला का रहने वाला है और नागालैंड में पैरा मिलिट्री फोर्स में तैनात था। पुलिस के अनुसार, वह पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं गया था और लोगों को अफीम सप्लाई करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
-1760787773989.webp)
सेना का जवान अफीम के साथ गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, बठिंडा। थाना थर्मल की एक पुलिस ने स्थानीय शहर की झील नंबर एक के पास एक जवान को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम दिवाली के त्योहार के मद्देनजर इलाके में गश्त कर रही थी।
इस दौरान जब पुलिस पार्टी उक्त स्थान पर पहुंची, तो एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पैदल जा रहा था। पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पटियाला जिले के द्वारकपुर निवासी सैनिक मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह नागालैंड में पैरा मिलिट्री फोर्स में तैनात था, लेकिन पिछले एक साल से वह ड्यूटी पर नहीं गया था।
उसने बताया कि वह लोगों को अफीम सप्लाई करता था, लेकिन उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में रखा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।