Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी की गई 1.5 करोड़ रुपये की राशि, जी जाती है 24 घंटे सेवा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 03:57 PM (IST)

    सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के एमडी डॉ. सुरिंदरपाल सिंह ओबराय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 1.5 करोड़ रुपये दिए। मालवा जोन के अध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह बराड़ ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा पंजाबियों के साथ खड़ा है। जस्सा सिंह संधू के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है जिसमें चारा राशन किट मच्छरदानी और दवाइयां शामिल हैं।

    Hero Image
    डॉ एसपी सिंह ओबेराय ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 1.5 करोड़ रुपये की राशि जारी की

    संवाद सूत्र, बालियांवाली। सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के एमडी डॉ सुरिंदरपाल सिंह ओबराय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए हैं।

    सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मालवा जोन के अध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह बराड़ ने कहा कि जब भी पंजाब और पंजाबियों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है, डा. एसपी सिंह ओबराय तन-मन-धन से पंजाबियों के साथ खड़े होते हैं। इस बार जब पंजाब बाढ़ की चपेट में आया, तो डा. एसपी सिंह ओबरॉय ने तुरंत डेढ़ करोड़ रुपये की राशि जारी की और राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्सा सिंह संधू की कमान में पंजाब की सभी इकाइयों को बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पशुओं के चारे, राशन किट, मच्छरदानी, कंबल, तिरपाल, स्वच्छ जल, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुओं सहित राहत सामग्री विभिन्न स्थानों से प्राप्त की जा रही है और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की जिला इकाइयों के माध्यम से विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में पहुंचाई जा रही है।

    विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट को राहत सामग्री के लिए भेजे गए अनुरोधों के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की टीमें सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में 24 घंटे सेवा के लिए तैनात हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner