Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन उपचुनाव 2025: भाजपा का जबरदस्त चुनाव प्रचार, संधु के लिए गुरप्रीत सिंह मलूका और बोबी सिंगला ने संभाला मोर्चा

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 04:07 PM (IST)

    तरनतारन उपचुनाव में भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। गुरप्रीत सिंह मलूका और बोबी सिंगला उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। सिंगला ने कहा कि यह चुनाव 2027 के चुनावों की नींव रखेगा और भाजपा उम्मीदवार की बड़ी जीत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी।

    Hero Image

    File Photo

    संवाद सूत्र,भगता भाईका। तरनतारन उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बेहद ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति हरजीत सिंह संधू को चुनाव मैदान में उतारा है। वह इस क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए उन्हें क्षेत्र से भारी समर्थन मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष जिला बठिंडा गुरप्रीत सिंह मलूका और रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बबलेश कुमार बोबी सिंगला भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

    वह अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोबी सिंगला ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चुनाव

    2027 के चुनावों की नींव रखने वाला है और भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेगा और 2027 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष बबलेश कुमार बोबी सिंगला, राधे शाम गोयल, जंटा सिंह, कुलदीप सिंह, जगसीर सिंह पप्पू गंगा नगर वाले, सुखचैन सिंह धुन्ना, सिमरन भगता, बंटी कोठा गुरु का और राकेश कुमार चिंटू आदि उपस्थित थे।