Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में पुरानी रंजिश बनी काल, पटाखों के झगड़े में चले हथियार; मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 04:55 PM (IST)

    बठिंडा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। दीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुए झगड़े के बाद से ही आरोपियों और मृतक के भाई के बीच रंजिश चल रही थी।

    Hero Image

    पुरानी रंजिश में युवक की तेजधार हथियारों से की हत्या (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। स्थानीय धोबियाना बस्ती में बीती बुधवार रात पुरानी रंजिश में एक युवक की तेजधार हथियारों से हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई, जबकि उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घायल युवक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की पता चलने पर वीरवार सुबह थाना सिविल लाइन पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपित युवक फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी अनुसार कच्चा धोबियाना बस्ती निवासी 26 वर्षीय जतिंदर कुमार अपने छोटे भाई 22 वर्षीय धर्मेद्र के साथ बुधवार रात्रि घर वापस लाैट रहा था। इस दौरान धोबियाना बस्ती आरोपित निवासी आराेपित युवक विस्की, गुरमन,सुखप्रीत, प्रिंस और नूर के अलावा तीन चार अज्ञात युवकों ने मिलकर दोनों भाईयों को बीच रास्ते में घेर लिया और उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इस हमले में दोनों भाई जतिंदर व धर्मेद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। जहां पर बड़े भाई जतिंदर की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई धर्मेद्र की गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जबकि छोटा भाई रेहड़ी लगता है।

    पुलिस के अनुसार दीवाली की रात को मृतक जतिंदर के छोटे भाई धर्मेद्र की बस्ती के रहने वाले आरोपित युवकों के साथ पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से आरोपित युवक धर्मेद्र से रंजिश रखे हुए थे।

    बीती बुधवार को आराेपित युवकों ने दोनों भाईयों को घेरकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया और जतिंदर की हथियारों से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आराेपित युवक विस्की, गुरमन,सुखप्रीत, प्रिंस और नूर के अलावा अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है।